सुल्तानिया परिवार के 12 वर्षीय छात्र दिव्यांश ने लिखी पुस्तक थॉट्स अबाउट गॉड.प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ने 14 अगस्त को किया विमोचन. दूसरी पुस्तक के कवर पेज को भी किया गया लॉन्च




सुल्तानिया परिवार के 12 वर्षीय छात्र दिव्यांश ने लिखी पुस्तक थॉट्स अबाउट गॉड.प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ने 14 अगस्त को किया विमोचन. दूसरी पुस्तक के कवर पेज को भी किया गया लॉन्च
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित सुल्तानिया परिवार के 12 वर्षीय दिव्यांग सुल्तानिया ने अल्प उम्र में ही एक प्रेरणादायक पुस्तक लिखी है। जिसका विमोचन 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमन डेका ने किया तथा इसकी जानकारी स्वयं महामहिम राज्यपाल ने साझा करते हुए बताया कि मैने आज रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का विमोचन किया।
महामहिम राज्यपाल साहब नेदिव्यांश के रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दिव्यांश ने अपने दादा की प्रेरणा से इस पुस्तक की रचना की है। पुस्तक में एक युवा छात्र के दृष्टिकोण से ईश्वर और आध्यात्मिकता से जुड़े विचारों, सवालों और उसकी अपनी समझ को सहज रूप में प्रस्तुत किया गया है। कम उम्र में गंभीर और विचारपरक विषय पर पुस्तक लिखने के दिव्यांश के प्रयास को राज्यपाल ने सराहनीय बताया।इस अवसर पर राज्यपाल ने मास्टर दिव्यांश की दूसरी पुस्तक ‘फ्रॉम पॉकेट मनी टू पोर्टफोलियो’ के कवर को भी लॉन्च किया।राज्यपाल ने कहा कि बच्चों में पढ़ने, लिखने और नए विषयों पर विचार करने की आदत विकसित करना उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर दिव्यांश के पिता श्री सुधीर सुल्तानिया, माता श्रीमती सरिता सुल्तानिया सहित अन्य परिजन उपस्थित थे






