161 साल पुराने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदलेगा अब नाम- CM रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी, महाराजा अग्रसेन के नाम पर नामकरण करने का रखा प्रस्ताव, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने भी फरवरी 2025 में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से की थी मांग,AAS परिवार  के मुखिया राजकुमार मित्तल ने किया इस प्रस्ताव का स्वागत, कहा ऐसे प्रस्ताव सामाजिक समरसता एवं लोगों के लिए बनेंगे सदैव प्रेरणा

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का अब बदलेगा नाम
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के रेल मंत्री को लिखा पत्र

161 साल पुराने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदलेगा अब नाम- CM रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी, महाराजा अग्रसेन के नाम पर नामकरण करने का रखा प्रस्ताव, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने भी फरवरी 2025 में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से की मांग

दिल्ली से कन्हैया गोयल की खबर

दिल्ली-दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोदी सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन सामाजिक न्याय और आर्थिक दूरदर्शिता के प्रतीक हैं, जिनका दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उक्त स्टेशन का नाम बदलने से उनके योगदान को उचित सम्मान मिलेगा।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के सम्मान में रखने की मांग की है,पत्र में उन्होंने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन के सम्मान में रखने के लिए सम्मानपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक सम्मानित, ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं, जिनकी विरासत का भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास पर विशेष रूप से दिल्ली में गहरा प्रभाव पड़ा है

महाराजा अग्रसेन के योगदान को उचित सम्मान होगा: CM रेखा गुप्ता

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन को व्यापक रूप से सामाजिक न्याय, आर्थिक दूरदर्शिता और सामुदायिक कल्याण के प्रतीक के रूप में माना जाता है। उनके अनगिनत अनुयायी और वंशज दिल्ली के आर्थिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन रखना उनके स्थायी योगदान के लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी।

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा था पत्र

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा दिसंबर 2024 में अग्रोहा धाम हरियाणा में संपन्न अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पश्चात हुई चर्चा के परिपालन में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम को भगवान अग्रसेन जी के नाम पर नामकरण करने हेतु पत्र प्रेषित किया था, तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जी ने एक अनुकरणीय पहल की है,तथा पूरे विश्व का अग्रवाल समाज उनकी इस सकारात्मक पहल एवं सोच का स्वागत करता है,तथा महाराजा अग्रसेन जी जो कि पूरे विश्व में सेवा तथा रचनात्मक कार्यों की एक मिसाल रहे हैं, आज यदि उनके नाम पर पुरानी दिल्ली का रेलवे स्टेशन का नामकरण होता है, तो निश्चित रूप से यह समस्त देशवासियों के लिए एक प्रेरणा होगी

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित 161 वर्ष पुराना पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का किया धन्यवाद

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading