पार्षद जी को साधुवाद- पार्षद रजनी संजय रामचंद्र की सक्रियता से वार्ड क्रमांक- 06 में लगा पानी का पंप,रजनी ने कहा- वार्ड वासियों को सुविधाये देना ही हमारी प्राथमिकता, पार्षद रजनी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र निधि राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं,रजनी ने मुक्तिधाम में भी करवाया था स्वर्ग रथ वाहन सेवा के लिए गैरेज का निर्माण

वार्ड क्रमांक 6 में पार्षद द्वारा गौरव पथ मार्ग पर पानी का नया पंप डलवाते हुए
वार्ड क्रमांक- 06 की भाजपा पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र एवं पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र की सक्रियता

पार्षद रजनी संजय रामचंद्र की सक्रियता से वार्ड क्रमांक- 06 में लगा पानी का पंप,रजनी ने कहा- वार्ड वासियों को सुविधाये देना ही हमारी प्राथमिकता, पार्षद रजनी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र निधि राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- नगर पालिका परिषद शक्ति की वार्ड क्रमांक-06 गुरुद्वारा वार्ड की भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय, ऊर्जावान पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र के प्रयासों से शहर के गौरव पथ मार्ग में ऋषि हार्डवेयर के सामने 5 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव के सुशासन वाली सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में पानी का नया पंप डलवाया गया, जिससे नागरिकों ने राहत की सांस ली है, एवं वार्ड क्रमांक- 06 की पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र ने कहा है कि वार्ड के नागरिकों को छत्तीसगढ़ शासन की मंशाअनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है

तथा इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने कहा कि वार्ड क्रमांक-06 में जगह-जगह आवश्यकता अनुसार पानी के बोर उत्खनन करवाकर पंप डलवाए गए हैं, एवं पूरे वार्ड में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है, साथ ही वार्ड में बिजली, पानी, सड़क तथा साफ^ सफाई की भी बेहतर व्यवस्था नागरिकों को मिल रही है, एवं प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के माध्यम से भी स्वच्छता दीदीया कचरे को एकत्रित कर रही है, ज्ञात हो कि वार्ड क्रमांक- 6 की पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र के प्रयासों से जहां वार्ड के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं,तो वहीं छत्तीसगढ़ शासन की समुचित योजनाओं का भी लाभ नागरिकों को पार्षद जी की सक्रियता से मिल रहा है

विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत भी पार्षद रजनी संजय रामचंद्र ने अपने वार्ड की सभी महिलाओं को इस योजना की जानकारी देते हुए स्वयं उनके फार्म भरवाये, जिससे आज महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे वार्ड वासियों को निरंतर नियमित रूप से मिल रहा है, 5 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के शक्ति जिले में आयोजित कार्यक्रम को लेकर वार्ड क्रमांक- 6 की पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र ने भी पूरे वार्ड वासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमारे जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा है, इस अवसर पर हमारे इस वार्ड में भी आज विकास का एक नया और आयाम स्थापित हुआ है, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सागर शक्ति नगर मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता ऋषि कुमार गोयल भी मौजूद थे

उल्लेखित हो की इससे पूर्व भी वार्ड क्रमांक- 06 की पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र ने अपनी पार्षद निधि से शक्ति शहर के मुक्तिधाम में स्वर्ग रथ वाहन सेवा हेतु एक पक्के कमरे गैरेज तथा शैड का निर्माण करवाया था, जिस पर नागरिकों ने भी उनकी इस पहल पर साधुवाद ज्ञापित किया था

वार्ड क्रमांक- 06 की भाजपा पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र की सक्रियता मीडिया की नजर में
वार्ड क्रमांक- 06 की भाजपा पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र की सक्रियता मीडिया की नजर में
वार्ड क्रमांक- 06 की भाजपा पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र की सक्रियता मीडिया की नजर में
वार्ड क्रमांक- 06 की भाजपा पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र की सक्रियता मीडिया की नजर में
वार्ड क्रमांक- 06 की भाजपा पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र की सक्रियता मीडिया की नजर में
वार्ड क्रमांक- 06 की भाजपा पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र की सक्रियता मीडिया की नजर में

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading