इमरजेंसी का वृतांत सुनाते आंखों से आंसू निकल पड़े मीसा बंदियों के-आपातकाल में जेलो की यात्रा करने वाले शक्ति के भाजपा नेताओं का किया गया सम्मान. आर्टिस्ट भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल ने कहा- देश में इमरजेंसी लगाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री विपक्ष को ही करना चाहती थी नेस्तनाबूद

इमरजेंसी का वृतांत सुनाते आंखों से आंसू निकल पड़े मीसा बंदियों के-आपातकाल में जेलो की यात्रा करने वाले शक्ति के भाजपा नेताओं का किया गया सम्मान. आर्टिस्ट भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल ने कहा- देश में इमरजेंसी लगाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री विपक्ष को ही करना चाहती थी नेस्तनाबूद kshititech
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मीसा बंदी सम्मान समारोह
इमरजेंसी का वृतांत सुनाते आंखों से आंसू निकल पड़े मीसा बंदियों के-आपातकाल में जेलो की यात्रा करने वाले शक्ति के भाजपा नेताओं का किया गया सम्मान. आर्टिस्ट भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल ने कहा- देश में इमरजेंसी लगाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री विपक्ष को ही करना चाहती थी नेस्तनाबूद kshititech
कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जन
इमरजेंसी का वृतांत सुनाते आंखों से आंसू निकल पड़े मीसा बंदियों के-आपातकाल में जेलो की यात्रा करने वाले शक्ति के भाजपा नेताओं का किया गया सम्मान. आर्टिस्ट भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल ने कहा- देश में इमरजेंसी लगाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री विपक्ष को ही करना चाहती थी नेस्तनाबूद kshititech
कार्यक्रम के अवसर पर हुआ फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

आपातकाल में जेलो की यात्रा करने वाले शक्ति के भाजपा नेताओं का किया गया सम्मान. आर्टिस्ट भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल ने कहा- देश में इमरजेंसी लगाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री विपक्ष को ही करना चाहती थी नेस्तनाबूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -25 जून को भारतीय जनता पार्टी जिला  द्वारा जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर मीसाबंदी सम्मान समारोह एवं आपातकाल विषयक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।इस अवसर पर सक्ती नगर के मीसाबंदी गुलाब खैतान का फूलमाला वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं पिहरिद के मीसाबंदी मोहित चंद्रा के पुत्र इंद्रजीत चंद्रा तथा सारागांव के मीसाबंदी मोहन यादव के पुत्र भुवनभास्कर यादव को वस्त्र, फूलमाला पहनाकर एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम स्थल पर आपातकाल की घटनाओं, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष तथा उस दौर में नागरिक अधिकारों पर हुए प्रहार को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया।

मीसाबंदी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा कि देश में इमरजेंसी लगाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत से विपक्ष को ही खत्म करना चाहती थी तथा इसी बदनीयति से उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की एवं आपातकाल लगने के बाद उन्होंने चुनाव की भी घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था, जब संविधान की मूल भावना और नागरिक स्वतंत्रताओं को कुचलने का प्रयास किया गया। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष के कारण ही देश में पुनः लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हो सकी। उन्होंने नई पीढ़ी तक आपातकाल की सच्चाई और लोकतंत्र की रक्षा के संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक भुवनभास्कर यादव, जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, श्रीमती रूपा सिंहदेव, कार्यक्रम के सहसंयोजक प्रमोद गबेल एवं सुरेश साहू, जिला मंत्री सोनसाय देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, बाराद्वार मंडल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, महामंत्री ग्रामीण विजय जायसवाल , आदित्य अग्रवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading