कमाल कर दिया चिकित्सकों की टीम ने-शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में विशाल स्कैल्प डर्मॉइड सिस्ट का सफल ऑपरेशन. मरीजो के परियों ने किया धन्यवाद

कमाल कर दिया चिकित्सकों की टीम ने-शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में विशाल स्कैल्प डर्मॉइड सिस्ट का सफल ऑपरेशन. मरीजो के परियों ने किया धन्यवाद kshititech
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर छत्तीसगढ़
कमाल कर दिया चिकित्सकों की टीम ने-शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में विशाल स्कैल्प डर्मॉइड सिस्ट का सफल ऑपरेशन. मरीजो के परियों ने किया धन्यवाद kshititech
ऑपरेशन से पहले मरीज
कमाल कर दिया चिकित्सकों की टीम ने-शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में विशाल स्कैल्प डर्मॉइड सिस्ट का सफल ऑपरेशन. मरीजो के परियों ने किया धन्यवाद kshititech
ऑपरेशन के बाद मरीज

कमाल कर दिया चिकित्सकों की टीम ने-शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में विशाल स्कैल्प डर्मॉइड सिस्ट का सफल ऑपरेशन

रायपुर छत्तीसगढ़ से हमारे संवाददाता की विशेष खबर

रायपुर -शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में चिकित्सकों ने एक युवा मरीज के सिर (स्कैल्प) में पाए गए विशाल डर्मॉइड सिस्ट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस प्रकार का बड़ा सिस्ट अपेक्षाकृत दुर्लभ होता है।मरीज, एक 24 वर्षीय पुरुष, को दिनांक 06/03/2026 को सिर में धीरे-धीरे बढ़ती हुई सूजन की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था। यह सूजन समय के साथ बढ़ती जा रही थी और कॉस्मेटिक समस्या भी उत्पन्न कर रही थी। आवश्यक जांच एवं परीक्षणों के बाद इसे डर्मॉइड सिस्ट के रूप में निदान किया गया।भर्ती के बाद मरीज का लगभग एक सप्ताह तक विस्तृत मूल्यांकन एवं ऑपरेशन पूर्व तैयारी की गई, जिसके पश्चात शल्य चिकित्सा की योजना बनाई गई।

ऑपरेशन दिनांक 11/03/2026 को जनरल एनेस्थीसिया के अंतर्गत किया गया। सर्जरी के दौरान लगभग 15 × 15 सेमी आकार के सिस्ट को, जिसमें सेबेशियस पदार्थ एवं केराटिन्स सामग्री पाई गई, जो सिर की त्वचा एवं बालों की मुख्य धमनियों से चिपकी हुई थी, पूरी तरह उसके कैप्सूल सहित, मुख्य धमनियों का ध्यान रखते हुए सावधानीपूर्वक निकाला गया।यह ऑपरेशन सर्जिकल टीम द्वारा किया गया जिसमें डॉ. अभिजीत एस. दीवान (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. शुभम बंसल (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. अनीश पांडे (सीनियर रेजिडेंट), डॉ. सौरभ आनंद (पीजी रेजिडेंट) एवं डॉ. श्वेता कलवानी (पीजी रेजिडेंट) शामिल थे।

एनेस्थीसिया टीम में डॉ. राकेश निगम (विभागाध्यक्ष), डॉ. दिव्यानंद मिश्रा, डॉ. हर्षा एवं डॉ. अभिजीत त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।सर्जरी अत्यंत सावधानीपूर्वक की गई, जिसमें सिस्ट को उसके कैप्सूल सहित पूर्णतः निकाला गया, जिससे पुनरावृत्ति की संभावना न्यूनतम रहती है। बड़े आकार एवं मुख्य धमनियों से चिपके रहने के बावजूद ऑपरेशन सफल रहा।मरीज की स्थिति ऑपरेशन के बाद स्थिर रही और उसे दिनांक 17/03/2026 को संतोषजनक स्थिति में छुट्टी दे दी गई। कॉस्मेटिक परिणाम भी संतोषजनक रहा तथा कोई जटिलता नहीं हुई

डर्मॉइड सिस्ट के बारे में

डर्मॉइड सिस्ट एक जन्मजात सौम्य (बेनाइन) विकार है, जो भ्रूणीय विकास के दौरान त्वचा के तत्वों के फंस जाने से बनता है। इसमें प्रायः बाल, सेबेशियस ग्रंथियां एवं राटिनस पदार्थ पाए जाते हैं।
• घटनात्मकता (Incidence): यह सिर एवं गर्दन के ट्यूमर का एक छोटा हिस्सा होते हैं, तथा बड़े आकार के मामलों का पाया जाना दुर्लभ है*प्रचलन (Prevalence)*

ये अधिकतर सिर एवं गर्दन क्षेत्र (विशेषकर स्कैल्प एवं मिडलाइन) में पाए जाते हैं, हालांकि सामान्य जनसंख्या में इनकी संख्या कम होती है।पुनरावृत्ति (Recurrence)

: यदि सिस्ट को पूरी तरह कैप्सूल सहित निकाल दिया जाए तो पुनरावृत्ति की संभावना बहुत कम (5% से भी कम) होती है, लेकिन अधूरा निष्कासन होने पर यह बढ़ सकती है।

सफल ऑपरेशन के बाद क्या कहा चिकित्सकों ने

इस अवसर पर सर्जिकल टीम ने बताया कि डर्मॉइड सिस्ट सामान्यतः छोटे होते हैं और जल्दी पहचान में आ जाते हैं, लेकिन उपेक्षा के कारण कभी-कभी ये बड़े आकार के हो सकते हैं। ऐसे मामलों में पूर्ण शल्य चिकित्सा ही सर्वोत्तम उपचार है।यह केस शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में उपलब्ध उन्नत शल्य चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञता को दर्शाता है तथा समय पर उपचार के महत्व को रेखांकित करता है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading