टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने किया बोर खनन एवं पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन, टेमर गांव में पानी की समस्या को देखते हुए जनपद मद से मिली है स्वीकृति, सरपंच चंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव में लगातार बह रही है विकास की गंगा

29 अक्टूबर को टेमर पंचायत में हुआ बोर खनन एवं पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन
29 अक्टूबर को टेमर पंचायत में हुआ बोर खनन एवं पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन
29 अक्टूबर को टेमर पंचायत में हुआ बोर खनन एवं पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन

टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने किया बोर खनन एवं पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन, टेमर गांव में पानी की समस्या को देखते हुए जनपद मद से मिली है स्वीकृति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर में 29 अक्टूबर को सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने ग्राम पंचायत में पानी की किल्लत को देखते हुए जनपद पंचायत शक्ति के विशेष मद से मिली ₹200000 की स्वीकृति से बनने वाली पानी टंकी एवं और खनन का भूमि पूजन किया इस अवसर पर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि हमारे गांव में पानी की समस्या को देखते हुए शासन से मांग की गई थी, तथा समय-समय पर गांव में आम नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया हो इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है, तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भी ग्राम पंचायत टेमर के विकास को नई गति दी जा रही है

इस दौरान जनपद पंचायत शक्ति के सदस्य टंकेश्वर पटेल भी उपस्थित थे एवं वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 के नागरिकों को इस पानी टंकी निर्माण के बाद 24 घंटे पानी की उपलब्धता का लाभ मिलेगा, जिस पर ग्राम वासियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है, वहीं इस भूमि पूजन समारोह के दौरान प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी, जनपद सदस्य टंकेश्वर पटेल,पंच गण- कुलदीप पटेल, तेजराम कुम्हार,शेषनारायण पटेल, श्रीमती योगिता घनश्याम पटेल, रामकुमार देवांगन, टंकु पटेल,बाबूलाल पटेल, अजय पटेल,पप्पू पटेल, रवि कुम्हार,तेज लाल पटेल,देहरू पटेल, तुलसी पटेल, मनोज पटेल, पूर्व जनपद सदस्य एवं अधिवक्ता रथ राम पटेल सहित काफी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading