ऐतिहासिक होगा स्वर्ण भूमि रायपुर का सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से 108 जोड़े होंगे शामिल,तैयारियां पूर्ण, आयोजन प्रभारी हेमलता बंसल ने कहा- वृहद रूप से चल रही कार्यक्रम की तैयारी

स्वर्ण भूमि रायपुर में होगा सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम
स्वर्ण भूमि रायपुर में होगा सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम
स्वर्ण भूमि रायपुर में होगा सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम

ऐतिहासिक होगा स्वर्ण भूमि रायपुर का सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से 108 जोड़े होंगे शामिल,तैयारियां पूर्ण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-रायपुर के विधानसभा रोड स्थित स्वर्णभूमि में तुलसी विवाह समिति द्वारा 12 व 13 नवंबर को सामूहिक तुलसी विवाह एवं एकादशी उद्यापन का भव्य आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति की श्रीमती हेमलता जगदीश बंसल ने बताया कि आचार्य राजेंद्र महाराज सहित भागवताचार्य देवकृष्ण महाराज के सानिध्य में संगीतमय संकीर्तन का विशाल आयोजन होने जा रहा है,श्रीमती बंसल ने बताया कि सोमवार को आचार्यों के आगमन के साथ ही वेदी निर्माण एवं मंडप रचना की जाएगी, जिसके पश्चात मंगलवार को प्रातः 9 बजे से 108 जोड़ियों द्वारा संकल्प व वेदियों की पूजा प्रतिष्ठा का शुभारंभ होना है,दोपहर 3 बजे श्री ठाकुर जी की बारात निकलेगी, जिसके बाद बुधवार को प्रातः हवन के पश्चात यजमान जोड़ियों एवं व्रतधारियों के लिए महाप्रसादी एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया है, उक्त आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम की प्रभारी हेमलता बंसल, अनिता खंडेलवाल, आरती अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल व कांता सिंघानिया द्वारा लगातार कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल रूप देने बारीकी से तैयारी की जा रही है व वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading