कमाल कर दिया स्वच्छता दीदियों ने- शक्ति नगर पालिका में डोर टू डोर एकत्रित हो रहे कचरे से हुआ खाद का निर्माण, स्वच्छता दीदियों की मेहनत लाई है रंग, नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने भी करी कार्य की प्रशंसा

कमाल कर दिया स्वच्छता दीदियों ने- शक्ति नगर पालिका में डोर टू डोर एकत्रित हो रहे कचरे से हुआ खाद का निर्माण, स्वच्छता दीदियों की मेहनत लाई है रंग, नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने भी करी कार्य की प्रशंसा kshititech
एकत्रित कचरे से स्वच्छता दीदीया बना रही खाद

शक्ति नगर पालिका में एकत्रित हो रहे कचरे से हो रहा खाद का निर्माण, स्वच्छता दीदियों की मेहनत लाई है रंग, नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने भी करी कार्य की प्रशंसा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-नगर पालिका परिषद शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक 18 वार्डों में स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता मित्रों द्वारा प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाता है, तथा इन कचरे को नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थल पर ले जाकर उसे स्टोरेज किया जाता है, एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग एवं नगर पालिका शक्ति के उपयंत्री श्री नायक जी के तकनीकी निर्देशानुसार इन एकत्रित कचरे को इसका सदुपयोग करते हुए खाद के रूप में विकसित कर खाद निर्माण किया जा रहा है, तथा इस खाद को जरूरतमंद किसानों को उनके खेतों में या अन्य कृषि संबंधी कार्यों के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है,स्वच्छता दीदियों की इस पहल का जहां लोगों ने स्वागत किया है,तो वहीं नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय, नगर पालिका शक्ति के उपन्यत्री श्री नायक जी ने स्वच्छता दीदियों के इस कार्य पर उनकी प्रशंसा भी की है,तथा इस खाद के उपयोग से जहां पेड़ों को भी एक नया जीवन मिल रहा है तो वही स्वच्छता दीदीया भी पूरी मेहनत के साथ इस कार्य में लगी हुई है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading