शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हर्षिता की सफलता- छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट में हासिल किया 23 वां रैंक, विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी बधाई,जांजग गांव की बिटिया है हर्षिता

शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हर्षिता की सफलता- छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट में हासिल किया 23 वां रैंक, विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी बधाई,जांजग गांव की बिटिया है हर्षिता kshititech
हर्षिता की सफलता पर बधाई देते विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू

शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हर्षिता की सफलता- छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट में हासिल किया 23 वां रैंक, विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति शहर के प्रतिष्ठित एवं प्रतिवर्ष स्टेट सीजी बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान बनाने का गौरव हासिल करने वाले स्थानीय अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हर्षिता गबेल ने छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चरल टेस्ट CGPAT में 23वॉ रैंक हासिल किया है, जिसका प्रवेश अब इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के लिए पक्का हो गया है। हर्षिता जाजंग में रहने वाले आनंद गबेल तथा ममता गबेल की सुपुत्री है और आगे चलकर नाबार्ड में ग्रेड ए ऑफिसर बनने के बाद IAS ऑफिसर भी बनना चाहती है

अनुनय कान्वेंट स्कूल के संस्था प्रमुख योगेश साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं में 97 प्रतिशत तथा 12वीं में 89 प्रतिशत के साथ हर्षिता सभी गतिविधियों में भी आगे रहती थी। समस्त जाजंग वासी तथा विद्यालय के शिक्षक निखिल साहू, श्रुति वर्मा, बिंदा देवांगन ,ममता देवांगन, किरण श्रीवास, मधुलता सोनी सहित समस्त स्टाफ ने उनकी सफलता पर गर्व महसूस करते हुए उसे उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं

उल्लेखित हो की शक्ति शहर के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलकुद, सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रशासनिक गतिविधियों एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी श्रेष्ठ स्थान हासिल कर पूरे शहर का नाम रोशन कर रहे हैं, एवं प्रतिवर्ष इस विद्यालय के बच्चे उच्च शिक्षा की सफलता की ओर अग्रसर हो रहे हैं तथा विद्यालय के बच्चों का मानना है कि इस विद्यालय से हमें मिले अच्छे संस्कार एवं बेहतर शिक्षा से ही यह सब संभव हो स्का है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading