छात्र की अजीब हरकत- बुधवार को स्कूल के प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया विद्यार्थी

छात्र की अजीब हरकत- बुधवार को स्कूल के प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया विद्यार्थी kshititech

छात्र की अजीब हरकत- बुधवार को स्कूल के प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया विद्यार्थी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH)परिसर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब बीएससी नर्सिंग का एक छात्र अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।छात्र आंतरिक परीक्षा में अंक बढ़ाने और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।जानकारी के अनुसार, डीएमसीएच परिसर स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर बुधवार दोपहर बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष का छात्र धनंजय कुमार चढ़ गया। वह सत्र 2023-26 का छात्र है और पूर्वी चंपारण के मोतिहारी का निवासी बताया गया है।छात्र के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। टावर पर चढ़ा छात्र बीएससी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य को निलंबित करने तथा आंतरिक परीक्षा में अपने अंक बढ़ाने की मांग कर रहा था। छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाता रहा, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।डीएमसीएच प्रशासन, पुलिस और अन्य अधिकारियों ने छात्र को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और कार्रवाई के आश्वासन के बाद छात्र टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ।करीब तीन बजे उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। छात्र के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और छात्र की मांगों से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading