जांजगीर में 9 दिसंबर को होगा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के नेतृत्व में होगा आयोजन.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपमुख्यमंत्रियों व मंत्रिमंडल के सदस्यों को किया जाएगा आमंत्रित. 27 सितंबर को जांजगीर चांपा जिला इकाई की बैठक में हुआ निर्णय




जांजगीर में 9 दिसंबर को होगा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के नेतृत्व में होगा आयोजन.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपमुख्यमंत्रियों व मंत्रिमंडल के सदस्यों को किया जाएगा आमंत्रित. 27 सितंबर को जांजगीर चांपा जिला इकाई की बैठक में हुआ निर्णय
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ जर्नालिस्ट वेल्फेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 27 सितंबर रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष राजू शर्मा ने की।बैठक में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के आयोजन की तिथि, अतिथियों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी 9 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति जताई। चर्चा के बाद इस तिथि को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों तथा क्षेत्रीय विधायकों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल राजधानी रायपुर जाएगा और मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मेलन में बतौर अतिथि शामिल होने का आग्रह करेगा।बैठक के दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई। संगठन ने तय किया कि आगामी दिनों में पुनः बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजू शर्मा, राधा कृष्ण गोपाल, राजेंद्र राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, जय राठौर, प्रवीण उपाध्याय, मनोज राठौर, अमरीश राठौर, स्वास्तिक शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।







