नशे के खिलाफ शक्ति थाना क्षेत्र में चलेगा विशेष अभियान, नव पदस्थ टीआई विवेक शर्मा से की जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात, देर शाम नए टीआई साहब मिले पत्रकार साथियों से, अपराधों पर नियंत्रण करना हमारी प्राथमिकता– विवेक शर्मा, 19 अगस्त की रात्रि टीआई शर्मा ने करी शहर के प्रमुख मार्गों में गश्त

19 अगस्त की रात्रि टी आई शर्मा पत्रकार साथियों से मुलाकात करते हुए
सक्ति प्रेस क्लब शक्ति के अध्यक्ष सहित सदस्यों ने भी की टीआई विवेक शर्मा से मुलाकात
19 अगस्त की सुबह शहर की विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं ने किया नवपदस्थ टीआई का स्वागत

नशे के खिलाफ शक्ति थाना क्षेत्र में चलेगा विशेष अभियान, नव पदस्थ टीआई विवेक शर्मा से की जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात, देर शाम नए टीआई साहब मिले पत्रकार साथियों से, अपराधों पर नियंत्रण करना हमारी प्राथमिकता– विवेक शर्मा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गूगल की खबर

सक्ति- पुलिस थाना शक्ति के नव पदस्थ नगर निरीक्षक विवेक शर्मा से 19 अगस्त को पदभार ग्रहण करने के बाद दिनभर जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की, दोपहर समय नव पदस्थ टीआई श्री शर्मा ने जहां नगर पालिका क्षेत्र के पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की पुलिस थाना में एक बैठक करी तो वही सुबह छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई सकती, मारवाड़ी युवा मंच शाखा सकती तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई जांजगीर चांपा के सदस्यों ने टीआई विवेक शर्मा से मुलाकात कर उनका पुष्प भेंटकर अभिनंदन, स्वागत किया

वहीं देर शाम नवपदस्थ टीआई विवेक शर्मा ने स्वयं शक्ति के विभिन्न पत्रकार संगठनों के पत्रकार साथियों से थाना में मुलाकात की, इस दौरान टीआई साहब ने पत्रकारों को पुलिस थाना में आमंत्रित किया तथा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में थाना क्षेत्र शक्ति में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा,तथा अवैध शराब बिक्री एवं किसी भी तरह के नशा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, नव पदस्थ टीआई विवेक शर्मा ने कहा कि पुलिस अपने कार्यों का सजगता से निर्वहन करेगी तथा मीडिया एवं आम नागरिकों का सहयोग भी पुलिस प्रशासन के कार्यों को निरंतर मिलता रहे तो हमें अपना काम करने में और अधिक सुविधा होती है, श्री शर्मा ने कहा कि शक्ति जिला नवगठित जिला है तथा यहां जिला पुलिस अधीक्षक जी के मार्गदर्शन में हम सभी मिलजुल कर पुलिस प्रशासन के कार्यों को तथा जनता के बीच पुलिस की छवि सदैव सकारात्मक बनी रहे इस दिशा में काम करेंगे तथा शहर में यातायात आवागमन को लेकर भी कोई असुविधा न हो तथा आम नागरिकों को शहर की सड़कों पर बेहतर आवागमन मिले इस दिशा में भी हम सभी काम करेंगे

वही नव पदस्थ टीआई विवेक शर्मा ने कहा कि पुलिस का काम अपराधों पर नियंत्रण करना तथा आम जनता को सुरक्षा देना है एवं शक्ति थाना क्षेत्र में भी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया के साथियों से संवाद स्थापित कर हम सभी अपने कार्यों को और अधिक बेहतर बनाएंगे तथा श्री शर्मा से पुलिस थाना शक्ति में पत्रकार साथियों से मुलाकात के दौरान काफी संख्या में विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे

नव पदस्थ टीआई विवेक शर्मा ने देर रात्रि शक्ति शहर के प्रमुख मार्गों पर स्वयं गस्त करते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर अकारण ठेलो में खड़े लोगों को सख्त हिदायत दी तथा ठेले वालों को भी समय सीमा तक अपना व्यापार करने निर्देशित किया

पुलिस थाना शक्ति में नए टीआई विवेक शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading