शक्ति जिले के एसपी ठाकुर ने किया रक्षित केंद्र एवं पुलिस थाना बाराद्वार का औचक निरीक्षण,बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए थाना प्रभारी को निर्देश, आम जनता से सम्मानजनक व्यवहार करें पुलिस

शक्ति के पुलिस आरक्षी केंद्र पहुंचे SP साहब
पुलिस थाना बाराद्वार में कर्मचारियों से चर्चा करते हुए एसपी साहब
सक्ति के पुलिस लाइन में नए एसपी साहब को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

शक्ति जिले के एसपी ठाकुर ने किया रक्षित केंद्र एवं पुलिस थाना बाराद्वार का औचक निरीक्षण,बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए थाना प्रभारी को निर्देश, आम जनता से सम्मानजनक व्यवहार करें पुलिस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सक्ति जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे) ने 03 नवम्बर को रक्षित केंद्र और थाना बराद्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया, एसपी साहब के रक्षित केंद्र शक्ति स्थित कार्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तत्पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन के सभी अधिकारियों , कर्मचारियों से परिचयात्मक वार्तालाप कर ड्यूटी व अनुशासन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए ,इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा रक्षित केंद्र के सभी शाखाओ -संसाधनों -वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया । नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे) द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक आफिस पहुंचकर सभी शाखा प्रभारियो की परिचयात्मक बैठक ली तथा बैठक में अपनी प्राथमिकताओ से अवगत कराया। सभी को पुलिस अधीक्षक ऑफिस में आने वाले फरियादियों के कार्यों यथा -गुजारिश चरित्र सत्यापन पासपोर्ट इत्यादि का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिये,बाद सभी शाखा भवन में जाकर रिकॉर्ड व व्यवस्था का निरीक्षण किए

बाराद्वार थाने के निरीक्षण में पहुंचे एसपी साहब

शक्ति जिले के नव पदस्थ जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर ने 3 नवंबर को थानों में सर्वप्रथम थाना बराद्वार का औचक निरीक्षण कर वहा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव और समस्त पुलिस कर्मियों से बात कर उन्हें बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने, थाना पहुंचने वाले फरियादियो से सम्मान-जनक व्यवहार करने तथा अपराधियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाने की सख्त हिदायत दिए , यातायात एवं रात्रि गस्त मे विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना मे सभी प्रकार के शिकायतो को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करने, आवश्यकता होने पर वरिष्ठ अधिकारियो से राय लेने हेतु निर्देशित किये। क्षेत्र मे पुलिस पेट्रोलिंग/गस्त लगातार करते रहने, आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक सभी अपनी जिम्मेदारी मे पड़ने वाले क्षेत्रो का लगातार भ्रमण कर वहां के गतिविधियो का आकलन कर आवश्यक कार्यवाही करते रहने हेतु भी निर्देशित किये

जिले में बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसपी साहब सभी थानों का करेंगे निरीक्षण

शक्ति जिले में पुलिस की व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर लगातार थानों का निरीक्षण करेंगे एवं साथ ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने की दिशा में भी एसपी साहब द्वारा थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं

नए एसपी ठाकुर साहब का शक्ति जिले में औचक निरीक्षण
जिले के नए एसपी साहब ने थाना प्रभारियो की बैठक लेकर दिए निर्देश

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading