नैला के सरस्वती शिशु मंदिर में समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया ने किया ध्वजारोहण.श्री सुल्तानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा-विद्यार्थी महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़ें, अच्छे संस्कार अपनाएँ और देश की जिम्मेदारी संभाले. वीणापाणी शिक्षण समिति के संस्थापक हैं लीलाधर जी

नैला के सरस्वती शिशु मंदिर में समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया ने किया ध्वजारोहण.श्री सुल्तानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा-विद्यार्थी महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़ें, अच्छे संस्कार अपनाएँ और देश की जिम्मेदारी संभाले. वीणापाणी शिक्षण समिति के संस्थापक हैं लीलाधर जी kshititech
प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्यमी लीलाधर सुल्तानिया जांजगीर
नैला के सरस्वती शिशु मंदिर में समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया ने किया ध्वजारोहण.श्री सुल्तानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा-विद्यार्थी महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़ें, अच्छे संस्कार अपनाएँ और देश की जिम्मेदारी संभाले. वीणापाणी शिक्षण समिति के संस्थापक हैं लीलाधर जी kshititech
सरस्वती शिशु मंदिर नैला जांजगीर में ध्वजारोहण कार्यक्रम

नेला के सरस्वती शिशु मंदिर में समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया ने किया ध्वजारोहण.श्री सुल्तानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा-विद्यार्थी महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़ें, अच्छे संस्कार अपनाएँ और देश की जिम्मेदारी संभाले

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैला में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन, ध्वजारोहण एवं भारत माता की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लीलाधर सुल्तानिया जी, संस्थापक सदस्य, वीणापाणि शिक्षण समिति, नैला एवं प्रसिद्ध उद्यमी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संतोष उपाध्याय, श्री ऋषि टहलानी, श्री कैलाश बसईवाल, श्री गोविन्दराम सोनी, श्री अनुराग त्रिपाठी एवं श्री संस्कार त्रिपाठी उपस्थित रहे।समारोह में सावित्री उपाध्यायको आचार्य दैनंदिनी में सर्वाधिक लेखन तथा नंदकुमारी राठौर को 14 नवीन प्रवेश कराने के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के सुव्यवस्थित संचालन एवं नवीन प्रवेश हेतु उत्कृष्ट योजना के लिए प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा का भी सम्मान किया गया। साथ ही विज्ञान मेले के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, कविता पाठ, हिंदी-अंग्रेजी भाषण एवं गीत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।

मुख्य अतिथि श्री लीलाधर सुल्तानिया ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेने तथा अच्छी पुस्तकें एवं समाचार-पत्र पढ़ने, मोबाइल का सीमित उपयोग करने और बड़ों का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।श्री अनुराग त्रिपाठी, नगर मंत्री ABVP, ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा समाज, देश, पर्यावरण एवं स्वच्छता के लिए योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं से पूछना चाहिए कि वह देश और समाज के लिए क्या कर सकता है। अंत में “भारत माता की जय” के जयघोष से परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम में समिति सदस्यगण, आचार्य बंधु-भगिनी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा ने आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन “जय हिन्द, वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ

नैला के सरस्वती शिशु मंदिर में समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया ने किया ध्वजारोहण.श्री सुल्तानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा-विद्यार्थी महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़ें, अच्छे संस्कार अपनाएँ और देश की जिम्मेदारी संभाले. वीणापाणी शिक्षण समिति के संस्थापक हैं लीलाधर जी kshititech
सरस्वती शिशु मंदिर नैला जांजगीर में ध्वजारोहण कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading