शक्ति का यात्री हुआ उठाई गिरी का शिकार- ट्रेनों की AC बोगिया भी यात्रियों के लिए नहीं है सुरक्षित, शक्ति का यात्री अयोध्या स्टेशन पर ट्रेन के अंदर हुआ उठाई गिरी का शिकार, अयोध्या कैंट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, सह परिवार निकला था अयोध्या के दर्शन के लिए

ट्रेन की वातानुकूलित कोच में हुई उठाई गिरी की घटना

ट्रेनों की AC बोगिया भी यात्रियों के लिए नहीं है सुरक्षित, शक्ति का यात्री अयोध्या स्टेशन पर ट्रेन के अंदर हुआ उठाई गिरी का शिकार, अयोध्या कैंट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- वर्तमान में भारतीय रेलवे द्वारा अपनी सुपरफास्ट ट्रेनों एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाख जतन किए जा रहे हैं,तथा ट्रेनों के अंदर जहां RPF की फोर्स निरंतर पेट्रोलिंग करती है, किंतु इसके बावजूद चोरों एवं बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे एयर कूल्ड बोगी में भी यात्रा कर रहे रेल यात्रियों के सामानों की उठाई गिरी करने से बाज नहीं आते, ऐसा ही कुछ मामला 8 अगस्त 2024 को अयोध्या दर्शन के लिए सह परिवार जा रहे छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के शक्ति शहर के नागरिक के साथ घटित हुआ,तथा शक्ति शहर के होटल गिरिराज रेन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार अपने परिवार के साथ अयोध्या के दर्शन के लिए जा रहे थे,तथा ट्रेन की बोगी B-4 में वे सह परिवार बैठे हुए थे तथा अज्ञात लोगों ने उनकी धर्मपत्नी की सीट पर रखी बैग जिसमें लगभग 15-20 हजार रुपये नगद एवं मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्रियां थी उसे पार कर दिया तथा उपरोक्त घटना को किसी अन्य यात्री ने देखा भी तथा उसे दौडाने का प्रयास भी किया गया किंतु चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह बेखोफ AC कोच में भी घटना को अंजाम दे गए

उपरोक्त उठाई गिरी की घटना के शिकार पीड़ित अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार शक्ति जिला- शक्ति (छत्तीसगढ़) ने जीआरपी थाना अयोध्या कैंट में उपरोक्त पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें अमरलाल अग्रवाल ने बताया मैं प्रार्थी अमर लाल अग्रवाल पिता स्व० श्री किशन लाल अग्रवाल निवासी सक्ती जिला सक्ती पता- शासकीय ठेकेदार मेन रोड नौधा चौक वार्ड- 12 सक्ती,पिन कोड 495-689 जिला सक्ती छत्तीसगढ़ का रहने वाल हूँ कल दिनांक 7-8-2024 को मैं सपरिवार 9 लोग पुरानी दिल्ली से अयोध्या धाम के लिए ट्रेन न. 12226 सुपर फास्ट एक्सप्रेस में कोच न. B-4 में यात्रा कर रहे थे गाड़ी जब गाजीयाबाद स्टेशन पर पहुंची तब हम सहपरिवार भोजन कर रहे थे, उसी बीच सीट न. 19 से रखा हुआ बैग जिसका रंग गुलाबी कलर का था, जिसमें प्रार्थी की पत्नी का नगद रूपया लगभग 10 से 15 हजार रूपये व साथ ही मोबाइल रेडमी 8A माडल जिसका मोबाइल न. 7879123270 है। साथ उसमे पूजा सामाग्री, दवाई, छोटा ताला 20 रूपये का नया घड़ी था और अन्य सामान थे । बैग को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाजीयाबाद स्टेशन से ट्रेन बोगी B 4 सीट न. 19 से चोरी कर लिया गया है,अतः रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई करने की कृपया करे, अमरलाल अग्रवाल शासकीय ठेकेदार नौधा चौक मेन रोड वार्ड 12 सक्ती 495-689 जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) (1) मो न. 9301088859 (2) 8305320499 है

तथा रेलवे की AC बोगी के अंदर हुई उठाई गिरी की इस घटना से जहां अमरलाल अग्रवाल का परिवार भी काफी परेशान है, एवं अमरलाल अग्रवाल का कहना है की ट्रेन के अंदर हो रही ऐसी घटनाओं से यात्री असुरक्षित हैं, तथा AC बोगियां जो कि पूर्ण रूप से बंद रहती है, उसके बावजूद अज्ञात लोग यात्रियों की संपत्ति या उनके सामानों को उठाकर ले जा रहे हैं, जिस पर रेलवे प्रशासन को ध्यान देना चाहिए, ज्ञात हो कि ऐसी ही कुछ घटना कुछ वर्षों पूर्व शक्ति से बिलासपुर जा रहे शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के साथ भी घटित हुई थी,उनकी धर्मपत्नी का रखा बैग जिसमें लाखों रुपए के गहने-जेवरात थे अज्ञात लोगों ने पलक झपकते ही उक्त बैग को पार कर दिया था, जिसकी रिपोर्ट जीआरपी थाना बिलासपुर में ही करवाई गई थी,जिसका आज तक कोई पता नहीं चला है, तथा रेलवे प्रशासन को चाहिए की रेल की बोगियों के अंदर में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने ठोस उपाय करें

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading