शक्ति पुलिस ने करी नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई -30 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई जब्त, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति थाना टीआई बृजेश तिवारी की कार्रवाई, मुख्यमंत्री साय ने भी एसपी कलेक्टर कान्फ्रेंस में दिए थे अवैध शराब पर कार्रवाई के निर्देश

शक्ति पुलिस ने करी नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई -30 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई जब्त, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति थाना टीआई बृजेश तिवारी की कार्रवाई, मुख्यमंत्री साय ने भी एसपी कलेक्टर कान्फ्रेंस में दिए थे अवैध शराब पर कार्रवाई के निर्देश kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब रखने का आरोपी

शक्ति पुलिस ने करी नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई -30 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई जब्त, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति थाना टीआई बृजेश तिवारी की कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-15 सितंबर को पुलिस थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.) केअपराध क्र. 343/2024
धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर नशीला पदार्थ के कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है,अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखने वाला आदतन अपराधी लखन लाल जांगड़े निवासी ग्राम परसदा खुर्द गिरफ्तार हुआ है,आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त हुई है,आरोपी के विरुद्ध थाना सक्ती में 03 प्रकरण आबकारी एक्ट व 01 प्रकरण जुआ एक्ट का है दर्ज हुआ है

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा नशीले पदार्थों के कारोबारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है कि दिनांक 14.09.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला ग्राम परसदा खुर्द के लखन लाल जांगडे अपने घर के सामने महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है की सूचना पर पुलिस स्टाफ एवम गवाहन के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जो लखन लाल जांगडे अपने घर के सामने 06 नग पीले रंग की प्लास्टिक जेरिकेन में अवैध महुआ शराब रखा मिला। जिसे शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिए जाने पर कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना बताया। आरोपी लखन लाल जांगडे पिता सालिक राम उम्र 22 साल साकिन परसदाखुर्द थाना सक्ती जिला सक्ती के पेश करने पर 06 पीले रंग की प्लास्टिक जेरिकेन 05- 05 लीटर क्षमता वाली प्रत्येक में भरा 05- 05 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब कुल 30 लीटर जुमला कीमती 6000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया हैं,उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में सउनि नजरियूस एक्का, प्रधान आर. विनोद कंवर, आर. यादराम चंद्रा, प्रेम पटेल, शैलेंद्र देवांगन, घनश्याम टंडन व संजय सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading