शक्ति पुलिस का अलर्ट- सावधान, आस्थाओं के चक्कर में कहीं आप ना हो जाए लूट का शिकार

शक्ति पुलिस का अलर्ट- सावधान, आस्थाओं के चक्कर में कहीं आप ना हो जाए लूट का शिकार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति पुलिस ने आम जनता को अलर्ट करते हुए बताया है कि 21 सितंबर 2024 को मुंगेली जिले के सरगांव में एक व्यापारी सुबह जब अपनी दुकान खोल रहा था उसी समय तीन चार महिलाएं ताली बजाते हुए पैसे मांगने लगी, तथा इन महिलाओं के ग्रुप में से एक महिला ने संबंधित व्यापारी के पीठ, गले एवं सिर पर बार-बार हाथ रखकर आशीर्वाद देने का बहाना करते हुए उसकी लगभग 123000 रुपये कीमत की सोने की महंगी चैन पार कर दी, तथा व्यापारी ने उन्हें आस्थाओं के चक्कर में ₹50 रुपये भी दिए, एवं जब महिलाएं वहां से निकल कर चली गई,उसके बाद में जब व्यापारी ने अपने गले पर देखा तो उसकी सोने की चैन गायब थी, जिस पर व्यापारी हक्का-बक्का रह गया एवं उसने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 141 धारा 303/2 बीएनएस दर्ज किया है,शक्ति पुलिस ने भी मुंगेली जिले के सरगांव में हुई इस घटना को लेकर समस्त नागरिकों को अलर्ट एवं सावधान किया है

ज्ञात हो कि हम सभी आस्थाओं के चक्कर में हमारे दरवाजे पर आने वाले महिलाओं के ऐसे ग्रुप को पैसे देकर उनके द्वारा आशीर्वाद लेने के फेर में भावनाओं में बह जाते हैं,किंतु सरगांव की घटना से हमे सावधान रहने की आवश्यकता है, वरना एक बड़ी घटना घट सकती है,उल्लेखित हो कि आए दिन विभिन्न शहरों में महिलाओं के ऐसे ग्रुप तालियां बजाते हुए लोगों के दरवाजों पर देखे जाते हैं एवं ऐसे महिलाओं के ग्रुप यात्री ट्रेनों में भी निरंतर देखे जाते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading