महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी कल 20 अप्रैल को करेगी पत्रकार वार्ता. जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी

महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी कल 20 अप्रैल को करेगी पत्रकार वार्ता. जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी kshititech

महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी कल 20 अप्रैल को करेगी पत्रकार वार्ता. जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर कल दिनांक 20 अप्रैल 2026 दिन- सोमवार को शाम 4:00 बजे स्थानीय शासकीय विश्रामगृह बेस्ट हाउस शक्ति में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। पत्रकार वार्ता का मुख्य विषय महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में किया गया है।जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने प्रिंट मीडिया एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी साथियों को इस पत्रकार वार्ता में पहुंचने का आग्रह किया है। तथा पत्रकार वार्ता में जिले के सभी विधायक गण। जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के पदाधिकारी। कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन मोर्चा/ प्रकोष्ठों के सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के प्रवक्ता तथा मीडिया प्रभारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे

संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कही थी यह बात

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद कहा था की संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण इस देश की महिलाओं का हक है जो उनको मिलने से कोई नहीं रोक सकता। एक दिन यह हकीकत में परिवर्तित होकर रहेगा। मगर बदनीयती से इसे 2011 की जनगणना और उस पर आधारित परिसीमन से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महिलाओं का मसीहा बनने का खोखला प्रयास आज नाकाम रहा। आज, देश के विपक्ष ने अपनी दृढ़ता और एकजुटता दिखाकर भारत के लोकतंत्र और इसकी अखंडता को अक्षुण्ण रखा है। भारत की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक माना जायेगा। आज से इस देश की आवाज़ को दबाने का काम बंद। मैं विपक्ष के सभी सांसदों को दिल से धन्यवाद देती हूँ क्योंकि अंतर्मन में हम सब जानते हैं कि अगर ये तीन विधेयक पारित होते तो हमारे देश में लोकतंत्र नहीं बचता। अपनी शक्ति का सही इस्तेमाल करके हमने इस देश को राजनीति से ऊपर रखा है और देश के हित में अपना कर्तव्य निभाया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading