शक्ति शहर के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय ने मनाया प्रवेशोत्सव. पूरे जिले में दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ कार्य कर रहा है विद्यालय. नव प्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ तिलक लगाकर स्वागत. सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य गोस्वामी रहे अतिथि के रूप में मौजूद

शक्ति शहर के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय ने मनाया प्रवेशोत्सव. पूरे जिले में दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ कार्य कर रहा है विद्यालय. नव प्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ तिलक लगाकर स्वागत. सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य गोस्वामी रहे अतिथि के रूप में मौजूद kshititech
दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

शक्ति शहर के दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय ने मनाया प्रवेशोत्सव. पूरे जिले में दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के लिए श्रेष्ठ कार्य कर रहा है विद्यालय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के कसेरपारा में स्थित दृष्टि बार्धित विशेष विद्यालय में 26 जुलाई को शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुक अतिथियों ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा रूपी रोशनी प्रदान कर उनके जीवन को सफल बनाना एक अनुकरणीय पहल है।तथा दृष्टिबाधित बच्चों के नेत्रों में यद्यपि दृष्टि नहीं है पर उनके अंतर्निहित स्पर्श ज्ञान शक्ति के बल पर वे लगातार परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, यह हम सबके लिए उत्साह जनक संदेश है। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति के प्राचार्य पूरन गिरि गोस्वामी ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि आप सब विद्यालय के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।संरक्षक एवं उद्योगपति जसबीर सिंह चावला ने विद्यालय की प्रगति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिबाधित बच्चे ईश्वर की अनुपम देन है जिन्हें आम बच्चों की तरह सहजने व संवारने की जिम्मेदारी सबकी है जिसे हम भलीभांति स्वीकार करें।

विद्यालय के पूर्व छात्र एवं सीपत केंद्र के संचालक चंद्रकांत लहरे ने स्कूल के बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुवात मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ साथ हुआ। पश्चात विद्यालय के प्राचार्य ज्योति महंत ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तो वहीं नवप्रवेशी 6 छात्र एवं 3 छात्राओं का अतिथियों ने पुष्प भेंटकर अभिनंदन किया। पश्चात बच्चों ने शानदार स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा विद्यालय की संचालिका श्रीमती बिंदेश्वरी आदिले नेस्वागत भाषण के साथ विद्यालयप्रतिवेदन पेश करते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से विद्यालय निश्चित रुप से विकास करेगा।इस प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्कूल के संस्थापक जसवंत आदिले ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आज इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक ऋषभ तिवारी, कोमल पटेल आदि के साथ पालकों की गरिमामय उपस्थिति रही

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading