जनपद पंचायत शक्ति में नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रतिनिधि होंगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऋषि राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर को बनाया गया जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का प्रतिनिधि, पूर्व मंडी अध्यक्ष रूप नारायण साहू भी संभालेंगे लोक निर्माण विभाग, कांग्रेस पार्टी में समर्पित पुराने कार्यकर्ताओं को मिल रही है प्रतिनिधि की जिम्मेदारी

शक्ति के विधायक डॉ चरण दास महंत
जनपद पंचायत शक्ति में नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रतिनिधि नियुक्त किए गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऋषि राय बाराद्वार
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए गए अमित राठौर

जनपद पंचायत शक्ति में नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रतिनिधि होंगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऋषि राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर को बनाया गया जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का प्रतिनिधि, पूर्व मंडी अध्यक्ष रूप नारायण साहू भी संभालेंगे लोक निर्माण विभाग, कांग्रेस पार्टी में समर्पित पुराने कार्यकर्ताओं को ही मिलती है प्रतिनिधि की जिम्मेदारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ चरण दास महंत ने अपने क्षेत्र अंतर्गत आम नागरिकों एवं जनता को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो, इस सोच से जनता से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है, इसी श्रृंखला में डॉक्टर चरण दास महंत ने जनपद पंचायत शक्ति में बाराद्वार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऋषि राय को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है, तथा ऋषि राय जनपद पंचायत शक्ति के अंतर्गत महंत जी की अनुपस्थिति में समस्त बैठकों में शामिल होंगे एवं उनका कार्य देखेंगे, तथा विगत दिनों कांग्रेस नेता ऋषि राय की धर्मपत्नी श्रीमती नीतू राय ने जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, इसी तरह से जिला पंचायत शक्ति के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस नेता अमित राठौर किरारी को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है, तो वही शक्ति के पूर्व मंडी अध्यक्ष रूपनारायण साहू को लोक निर्माण विभाग शक्ति का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है

इसके साथ ही डॉक्टर चरण दास महंत ने नगर पंचायत बाराद्वार में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है, तथा विजय सूर्यवंशी महंत जी की अनुपस्थिति में उनके सारे कार्य नगर पंचायत क्षेत्र में देखेंगे शक्ति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एवं जिले में विभिन्न स्थानों पर होने वाली इन सभी नियुक्तियो की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने दी है तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी के द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर जहां कांग्रेस जनों में भी उत्साह देखा जा रहा है,तो वहीं कांग्रेस नेताओं का भी कहना है की महंत जी एक संवेदनशील विधायक हैं तथा वे अपने कार्य को एवं अपनी सक्रियता को सदैव बनाए रखने की दिशा में कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारी देते हैं तथा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ काम करता है वही नेता प्रतिपक्ष महंत जी के द्वारा नियुक्त किए गए सभी प्रतिनिधियों को कांग्रेस जनों एवं विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

लोग निर्माण विभाग में नेता प्रतिपक्ष ने नियुक्त किया रूप नारायण साहू को अपना विधायक प्रतिनिधि
नगर पंचायत बाराद्वार के विधायक प्रतिनिधि विजय सूर्यवंशी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading