बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम में होगा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह, अग्रवाल समाज की 31 विभूतियां होगी सम्मानित, 10 जून को आयोजित है कार्यक्रम,अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने दी जानकारी

बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम में होगा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह, अग्रवाल समाज की 31 विभूतियां होगी सम्मानित, 10 जून को आयोजित है कार्यक्रम,अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने दी जानकारी kshititech

बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम में होगा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह, अग्रवाल समाज की 31 विभूतियां होगी सम्मानित, 10 जून को आयोजित है कार्यक्रम,अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का द्वितीय अंतरराष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन आगामी 10 जून 2025 दिन- मंगलवार को बाबा श्याम की नगरी खाटू धाम राजस्थान में आयोजित किया गया है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई मथुरा एवं मथुरा महानगर इकाई के आतिथ्य में आयोजित किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि 10 जून को आयोजित कार्यक्रम में देश सहित विश्व के विभिन्न देशों के भी अग्रवाल समाज के लोग शामिल होंगे तथा इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 31 हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा तो वहीं इस द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन प्रायोजक परिवारों के सहयोग से होगा

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि 31 अलग-अलग क्षेत्र में दिए जाने वाले सम्मान प्रायोजक परिवारों के सहयोग से दिया जाएगा, अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि प्रथम अग्र विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन 8 जून 2024 को कोलकाता में किया गया था, तथा इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए द्वितीय अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है,जिसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया गया है, एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह को लेकर अग्रवाल समाज के ऐसे 31 अलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों से आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से उनका चयन किया जाएगा तथा इस आयोजन को लेकर पूरे अग्रवाल समाज में भारी उत्साह है,एवं 10 जून की रात्रि खाटू धाम में बाबा श्याम के भजनों का भी कार्यक्रम कार्यक्रम स्थल पर ही होगा

उल्लेखित हो की 10 जून को होने वाले इस आयोजन में जहां अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के लगभग 500 की संख्या में सदस्य सह परिवार शामिल होंगे तो वहीं बाबा श्याम की पवित्र धर्म नगरी खाटू धाम में इस आयोजन को लेकर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार भी उत्साहित है, तथा इस आयोजन के दौरान बाबा श्याम की विशेष पूजा- अर्चना का भी लाभ सम्मेलन के सदस्यों को मिलेगा तो वहीं इस द्वितीय अलंकरण समारोह में भी देश की प्रतिष्ठित हस्तिया अतिथि के रूप में मौजूद रहेगी एवं पूरे आयोजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार द्वारा आगंतुकों के आवास, भोजन एवं स्वल्पाहार की भी सुंदर व्यवस्था की जाएगी तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने नए वर्ष में पूरे आयोजन को लेकर इसका इसकी कार्य योजना एवं कार्य सूची जारी करने की बात कही है तथा विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत ऐसे अग्रवाल परिवार जो की प्रायोजक परिवार के रूप में इस द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे केंद्रीय नेतृत्व को अपनी स्वीकृति प्रदान कर इसमें अपना योगदान दे सकते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading