उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सांसद जी के हाथों सम्मानित हुए सारंगढ़ के समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल




उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सांसद जी के हाथों सम्मानित हुए सारंगढ़ के समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छ. ग. चैम्बर ऑफ कॉमर्स को मिला – ससम्मान पत्र
जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स को अपने विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवा, संगठन आदि विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य के लिये 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ सांसद महोदय श्री राधेश्याम राठिया जी द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।उक्त कार्यक्रम में सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी, कलेक्टर महोदया श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जी, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे जी, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल जी, जिला सी.ई.ओ. श्री ऋषिकेश तिवारी जी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री उमेश साहू जी एवं अधिकारी कर्मचारी गण एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में उक्त सम्मान पत्र प्रदान किया गया।छ. ग. चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष इकाई संगीत सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल, संरक्षक सदस्य नत्थूलाल बेडिय़ा जी एवं वरिष्ठ सदस्य विकास थवाईत एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।






