गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी

गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी kshititech
शिविर को संबोधित करते संयोगिता सिंह एवं रामकुमार यादव
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी kshititech
गोपालपुर में संपन्न समाधान shivir
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी kshititech
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर

गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज सक्ती विकासखंड की ग्राम पंचायत गोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर गोपालपुर शिविर में 18 ग्राम पंचायत गोपालपुर, अमलडीहा, अमलीपाली, बालपुर, बरहागुड़ा, बोरसी, चंदली, डोमनपुर, हरदी, कलमा, कांशीडीह, मड़वा, मिरौनी, नावापारा म, पलसदा, परसापाली, पेण्डरूवां एवं सिरौली से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 1043 आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही जनसमस्या निवारण शिविर में छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका जनमन, सुशासन के नवीन आयाम, विकसित भारत के बढ़ते कदम आदि प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।इस शिविर में जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं, उपलब्ध सेवाओं एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।गोपालपुर  में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर मे विधायक विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर श्री रामकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर उनका लाभ समाज के पात्र एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। उन्होंने आमजन से शिविरों का जयादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की। इसी क्रम में श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से मिलकर एक साथ कार्य करें। साथ ही उन्होंने ग्रामीण विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात भी कही।शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण, पेंशन शाखा से 6 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, 2 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्राय सायकल वितरित किया गया। एनआरएलएम शाखा से लखपति दीदी 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, डेमो चेक 6 नग वितरण एवं स्वीकृति पत्रक 4 एस.एच.जी. को वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान किया गया, खाद्य विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण किया गया साथ ही मनरेगा शाखा के द्वारा 10 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरण किया गया, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को बी.जी.ए. वितरण किया गया। मत्स्त विभाग द्वारा कुल जाल एवं आईस बाक्स वितरण किया गया। साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस शिविर में उपाध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती श्री कमल किशोर पटेल, अध्यक्ष नगर पंचायत डभरा श्री दीपक साहू, श्रीमती मंजू सिदार, श्रीमती जगदम्बा सिदार, श्रीमती पुष्पा जयप्रसाद मेहर, श्री विमल खुंटे, श्री अनिल कमार कुर्रे, श्री यशवंत चन्द्रा, श्री भूपेन्द्र शंकर पटेल, श्री दिनेश बरेठ, श्री मनीष चौधरी, श्री प्रेमचंद टंडन, श्री मनोज पटेल, श्री तिलेश माली, श्री भुवन पटेल, श्री हेमंत पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डभरा श्री सी. के. आदिले, तहसीलदार श्री मनमोहन प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री संजय मिंज , नायब तहसीलदार श्री आशीष पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, सरपंच, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 29 मई को मल्दा में समाधान शिविर का होगा आयोजन।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सहायक अभियंता क्रेडा नोडल अधिकारी नियुक्त

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल मल्दा में 29 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आयोजित मल्दा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत मल्दा, अमोदा, करही, किकिरदा, कैथा, गुडरूकला, गुंजियाबोड़, घिवरा, चिस्दा, झरप, डोटमा, डोमाडीह, देवरीमठ, धमनी, नगारीडीह, परसदा, पेंड्री, बरेकेलकला, लालमाटी, एवं हसौद ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु नोडल सहायक अभियंता, क्रेडा, जिला सक्ती को मल्दा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी kshititech
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी kshititech
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी kshititech
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी kshititech
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी kshititech
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर में पहुंची संयोगिता सिंह ने कहा- शासन एवं आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने का प्रयास है समाधान शिविर. चंद्रपुर के विधायक रामकुमार ने कहा- समाधान सभी समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण. 29 में को मंडी में होगा शिविर. क्रेडा के सहायक अभियंता होंगे नोडल अधिकारी kshititech
गोपालपुर में संपन्न समाधान शिविर

प्रातिक्रिया दे