सकरेली कला के दशहरा उत्सव एवं मड़ई मेले में उमड़ा जन सैलाब. हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूद. सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी रोशन लाल पटेल ने कहा- दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक. जिले के पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर भी पहुंचे कार्यक्रम में




सकरेली कला के दशहरा उत्सव एवं मड़ई मेले में उमड़ा जन सैलाब. हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूद. सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी रोशन लाल पटेल ने कहा- दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति से लगे निकटतम ग्राम सकरेली कलां में धूमधाम से आतिशबाजी के साथ दशहरा उत्सव मनाया गया. सकरेली कलां के हाईस्कूल के विशाल मैदान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय मड़ई मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. रावण दहन देखने के लिए आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े . रात्रि में डान्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जो रात भर चलता रहा.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजिनियर कुलदीप जायसवाल जुड़गा थे, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक सक्ती व वासु जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि में रोशन लाल पटेल सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सक्ती, यशवंत साहू समाज सेवक, डमरूधर साहू पूर्व सरपंच, लक्ष्मी नारायण सिदार अध्यक्ष सरपंच संघ सक्ती, संजय सिदार सरपंच बोरदा, उत्तम लहरे पूर्व सरपंच सरवानी, अग्नि सिदार सरपंच तेन्दूटोहा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों में कन्हैया साहू, याद राम साहू, जीवन साहू, गजालाल साहू,पवन साहू, सुखराम सिदार आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथ सिदार सरपंच व तोरेन्द्र पटेल उपसरपंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिलन श्रीवास के द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि इंजिनियर कुलदीप ने कहा कि दशहरा को असत्य पर सत्य का विजय के प्रतीक के रूप में मनाना जाता है, यह उत्सव हमें आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश देता है, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बुराई का हमेशा अंत होता है, दशहरा हमें जीवन में आपस में सद्भाव, संयम से रहना सिखाती है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने कहा कि हमें हमेशा नारियों का सम्मान करना चाहिए, सत्य को अपनायें तथा बुराइयों का त्याग करें।
रावण दहन के बाद डीजे डान्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इस आयोजन में कोरबा, खरसिया, रायगढ़, शिवरीनारायण, झारसुगुड़ा उड़ीसा,दुर्ग भिलाई, रायपुर के ख्यातिलब्ध डान्स कथाकारों की उपस्थिति रही. कलाकारों के द्वारा रात भर प्रस्तुति दी गई. गुलाबी ठंड से काफी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेते रहे. समूह डांस में प्रथम स्थान प्रतिभा डांस ग्रुप दुर्ग-भिलाई को मिला. युगल डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधा कृष्ण युगल डांस रायपुर तथा एकल डांस में सोनम खरसिया को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।एक दिवसीय मड़ई मेला एवं दशहरा उत्सव का आयोजन नवयुवक दशहरा उत्सव समिति सकरेली कलां के द्वारा किया गया था। विशाल मैदान में काफी संख्या में दर्शको की भीड़ रही,





