संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ति में बैंकिंग जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन. भारतीय स्टेट बैंक शक्ति के अधिकारी सौरभ कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दी बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी. साइबर धोखाधड़ियों से बचने के भी बताएं कारगर उपाय. आजकल बड़े बच्चों के हाथों में ही होती है घरों में मोबाइल पर वित्तीय लेनदेन की कमान

संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ति में बैंकिंग जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन. भारतीय स्टेट बैंक शक्ति के अधिकारी सौरभ कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दी बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी. साइबर धोखाधड़ियों से बचने के भी बताएं कारगर उपाय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -24 अक्टूबर 2026 को संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ति में विद्यार्थियों को बैंकिंग व्यवस्था, वित्तीय साक्षरता एवं आर्थिक जागरूकता से परिचित कराने के उद्देश्य से बैंकिंग जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय स्टेट बैंक, बेमेतरा से पधारे श्री सौरव कुमार अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बैंकिंग सेवाओं, बचत के महत्व, डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानियों तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने, धन का उचित प्रबंधन करने तथा वित्तीय लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को बैंकिंग की व्यावहारिक उपयोगिता समझने तथा दैनिक जीवन में वित्तीय साक्षरता के महत्व को जानने का अवसर मिला।कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका सुश्री मेघादीप द्वारा किया गया।प्राचार्य का संदेश: विद्यालय के प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता का ज्ञान प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता सत्र विद्यार्थियों में बचत की आदत विकसित करने, डिजिटल लेन-देन में सतर्क रहने तथा आर्थिक निर्णय विवेकपूर्ण ढंग से लेने की क्षमता बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।यह बैंकिंग जागरूकता सत्र विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, व्यावहारिक समझ के विकास तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading