बिलासपुर हाई कोर्ट में उप महाधिवक्ता बनाई गई सुश्री सुनीता मानिकपुरी. अधिवक्ता साथियों ने दी बधाई.बिलासपुर क्षेत्र में सीनियर एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं सुनीता






बिलासपुर हाई कोर्ट में उप महाधिवक्ता बनाई गई सुनीता मानिकपुरी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में सीनियर एडवोकेट सुश्री सुनीता मानिकपुरी को उप महा अधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई है। सुनीता मानिकपुरी की इस नियुक्ति पर जहां अधिवक्ता साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुनीता मानिकपुरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तो वहीं सुनीता मानिकपुरी ने भी अपनी इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्माननीय पदाधिकारियो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अनुसांगिक संगठनों के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। सुनीता मानिकपुरी बिलासपुर क्षेत्र में एक सीनियर एडवोकेट के रूप में वर्षों से सेवाएं दे रही है। तथा वे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान रखती है






