संदीप शर्मा का शक्ति जिला प्रवास- छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा
संदीप शर्मा ने ली कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति में अधिकारियों की बैठक

संदीप शर्मा का शक्ति जिला प्रवास- छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा द्वारा आज सक्ती जिले में प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट स्थिति सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना तथा शासकीय आश्रम व छात्रावास को बीपीएल दर पर प्रदाय खाद्यान्न सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा द्वारा सक्ती जिले में ई-केवाईसी हेतु शेष 50000 सदस्यों का विशेष अभियान चलाकर ईकेवाईसी पूर्ण कराने, उचित मूल्य दुकानों में सभी सूचना के प्रदर्शन, स्टॉक का मिलान तथा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नियमित खुलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किए। पूरक पोषण आहार योजना के संदर्भ में पोषण ट्रेकर में दर्ज पंजीकृत बच्चों के पुनः परीक्षण करने, आंगनबाडी केन्द्रो में सभी सूचनाओं के प्रदर्शन के निर्देश दिए गए। जिले के सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत प्रति डाईट खाद्यान्न दाल, सब्जी आदि की मात्रा प्रदर्शित करने तथा इसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी शासकीय आश्रम व छात्रावास में फोर्टिफाईड चावल को पकाने की प्रक्रिया और प्रति छात्र खाद्यान्न की पात्रता और खाद्य विभाग के कॉल सेंटर को स्थाई रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग श्री राजीव कुमार जायसवाल, जिला खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह के साथ सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिला प्रबंधक नान तथा जिले के समस्त सहायक खाद्य अधिकारी तथा खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।

खाद्य आयोग के अध्यक्ष और टीम ने शासकीय उचित मूल्य दुकान सहित विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक के पूर्व राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा और उनके दल द्वारा उचित मूल्य दुकान मालखरौदा और अडभार का अवलोकन किया गया तथा खाद्यान्न के सैंपल प्रदर्शित करने, एपीएल और बीपीएल चावल के स्टॉक को पृथक रखने के निर्देश आयोग के अध्यक्ष द्वारा दिए गए। आंगनबाडी केन्द्र, बीरभांठा क्रमांक 2, का भी निरीक्षण आयोग के दल द्वारा किया गया जिसमें फोर्टिफाइड चावल के पकाने की विधि की जानकारी देने के साथ-साथ शिकायत हेतु खाद्य विभाग के काल सेंटर की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए । साथ ही मालखरौदा में स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भोजन चखकर भी आयोग के अध्यक्ष द्वारा देखा गया एवं अधीक्षक के कार्यो को बेहतर बताया एवं फोर्टिफाईड चावल को सही तरीके से पकाने की विधि के पालन के निर्देश दिए गए। आयोग के अध्यक्ष द्वारा अपर प्राईमरी स्कूल, मालखरौदा के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन में प्रति डाईट पात्रतानुसार चावल, दाल, खाद्य तेल और सब्जी को बनाये रखने तथा जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में फोर्टिफाईड चावल को पकाने की सही विधि के प्रचार के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने निरीक्षण किये गए मालखरौदा, मिडिल स्कूल मे पेयजल की व्यवस्था, आंगनबाडी केन्द्र, बीरभांठा मे विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था के निर्देश दिए।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading