सक्ति कलेक्टर साहब की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 30 अक्टूबर को, महत्वपूर्ण विषय पर करेंगे चर्चा, शक्ति जिले की 03 रेत खदानों की इलेक्ट्रॉनिक्स नीलामी की हुई तिथि की घोषणा, राज्योत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर,मतदाता सूची के गहन पुननिरीक्षण का कार्यक्रम हुआ घोषित

सक्ति कलेक्टर साहब की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 30 अक्टूबर को, महत्वपूर्ण विषय पर करेंगे चर्चा, शक्ति जिले की 03 रेत खदानों की इलेक्ट्रॉनिक्स नीलामी की हुई तिथि की घोषणा, राज्योत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर,मतदाता सूची के गहन पुननिरीक्षण का कार्यक्रम हुआ घोषित kshititech

सक्ति कलेक्टर साहब की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 30 अक्टूबर को, महत्वपूर्ण विषय पर करेंगे चर्चा, शक्ति जिले में रेत खदानों की इलेक्ट्रॉनिक्स नीलामी की हुई तिथि की घोषणा, राज्योत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर,मतदाता सूची के गहन पुननिरीक्षण का कार्यक्रम हुआ घोषित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित निष्क्रिय बैंक खातों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत समितियों तथा अन्य संबद्ध संस्थाओं के अनेक बैंक खाते भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं में वर्षों से निष्क्रिय अवस्था में पड़े हुए हैं। इन निष्क्रिय खातों में धनराशि संचित है। जिसका उपयोग शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों में प्रभावी रूप में किया जाना है। इस संदर्भ में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों के अंतर्गत संचालित सभी निष्क्रिय बैंक खातों की विस्तृत जानकारी संकलित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र उन्हें सक्रिय कर संचालन में लाएँ। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी राज्योत्सव की तैयारी के लिए कलेक्टर ने विभागों को सौंपे हैं अलग-अलग दायित्व

सक्ति-राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि तय किए गए हैं। राज्य स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 1 से 5 नवम्बर तक पांच दिवसीय और जिला स्तरीय राज्योत्सव 2 से 4 नवम्बर तक तीन दिवसीय होगा। सक्ती जिले में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी। जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय सक्ती में कलेक्ट्रेट के समीप स्थित मैदान में किया जाना है,कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने राज्योत्सव की सम्पूर्ण तैयारियों के लिए अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। राज्योत्सव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जिला सक्ती को दायित्व सौंपने के साथ ही मंच निर्माण, साज-सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाईट, माइक, पेयजल, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, प्राथमिक चिकित्सा उपचार आदि व्यवस्थाओं एवं सभी आवश्यक तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा 25 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी-स्टॉल भी लगाए जाएंगे

इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के तहत करही, देवरीमठ और सिरौली के साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदान का होगा आबंटन,इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) में अर्हता प्राप्त बोलीदार ले सकते है भाग

सक्ति-कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा जिला सक्ती द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 अंतर्गत् इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से द्वितीय चरण में कुल 03 साधारण रेत उत्खननपट्टा खदान करही -1, देवरीमठ तहसील हसौद, सिरौली तहसील चन्द्रपुर आबंटन किया जाना है, जिस हेतु अर्हता प्राप्त बोलीदार इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) में भाग ले सकते है। इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली, 7 दिवस दिनांक 18 नवम्बर मंगलवार से 24 नवम्बर 2025 सोमवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 05:30 बजे तक जमा की जायेगी। बोली केवल एमएसटीसी के ऑनलाईन पोर्टल https://mstcecommerce.com/auctionhome/mmb/sandcg/index.jsp के माध्यम से स्वीकार की जायेगी। निविदा के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल, खनिज साधन विभाग की वेबसाईट https://chhattisgarhmines.gov.in/ जिला कार्यालय की वेबसाईट www.sakti.gov.in तथा कार्यालय कलेक्टर, खनिज शाखा जिला सक्ती छ.ग. संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत भवन के सचूना पटल में अवलोकन कर प्राप्त कर सकते है

पीएम आवास से रामप्रसाद का सपना हुआ साकार,अब पक्के मकान में सुकून से बीत रहा है जीवन,रामप्रसाद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

सक्ति-हर इंसान का सपना होता है अपना एक पक्का घर हो, जहां वह सुकून से अपने परिवार के साथ रह सके। यह सपना अब सक्ती जिले के  ग्राम पंचायत जेठा निवासी श्री रामप्रसाद बरेठ का भी साकार हो चुका है। वर्षों से कच्चे और जर्जर मकान में रहने वाले रामप्रसाद आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत नवनिर्मित पक्के घर में चैन से रह रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों के आवास निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सक्ती जिले के गांवों तक भी पहुंच रहा है। सक्ती जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम जेठा के रामप्रसाद, हजारों हितग्राहियों में से एक हैं, जिनका जीवन इस योजना ने बदल दिया। रामप्रसाद बताते हैं कि उनका पुराना घर मिट्टी की दीवारों पर टिका था, जो पूरी तरह जर्जर हो चुका था, उसमें रहना बेहद कठिन था। फिर उन्हें जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें भी पक्का मकान मिल सकता है। पात्रता मिलने के बाद योजना का लाभ मिला और अब उनका अपना मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि यह घर उनके लिए सिर्फ दीवारों और छत का ढांचा नहीं, बल्कि सम्मान और चैन का आधार है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और कहा कि यह योजना हजारों लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है, जो लंबे समय से पक्के घर का इंतज़ार कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का शुरुआत! राजनीतिक दलों के साथ सीईओ ने की महत्वपूर्ण बैठक तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ प्रेस वार्ता

सक्ति-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इसी सिलसिले में, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।यह बैठक कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के सभागार में आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराना था।प्रत्येक मतदान केंद्र में लगभग 1,000 मतदाता होते हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए एक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) होता है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्र होते हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) होता है। ईआरओ एक उप-मंडल मजिस्ट्रेट (SDM) स्तर का अधिकारी होता है, जो कानून के अनुसार: मसौदा मतदाता सूची तैयार करता है।दावों और आपत्तियों को प्राप्त करता है और उन पर निर्णय लेता है। और अंतिम मतदाता सूची तैयार करता है और प्रकाशित करता है। प्रत्येक तहसील के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) होता है। जिला मजिस्ट्रेट ईआरओ के निर्णय के विरुद्ध प्रथम अपील की सुनवाई करते हैं। राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीईओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) के निर्णय के विरुद्ध द्वितीय अपील की सुनवाई करते हैं। बी.एल.ओ, (बूथ स्तरीय अधिकारी) नए मतदाता को शामिल करने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र एकत्र करेंगे और मिलान/लिंकिंग (आधार से जोड़ना) में सहायता करेंगे। मतदाता को ई.एफ. (Electoral Form) भरने में मदद करेंगे उसे एकत्र करेंगे और ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. को जमा करेंगे। प्रत्येक मतदाता के घर का कम से कम 3 बार दौरा करेंगे। मतदाता, विशेषकर शहरी मतदाता/अस्थायी प्रवासी, ई.एफ. (E.F.) ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान करेंगे । गणना चरण के दौरान ई.एफ. (E.F.) के अलावा, ई.एफ. (E.F.) के साथ कोई अन्य दस्तावेज एकत्र करने की आवश्यकता नहीं है।ईआरओ/एईआरओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र नागरिक छूटा नहीं है; और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल नहीं है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ईआरओ के फैसले के खिलाफ पहली अपील की सुनवाई करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डीएम के निर्णय के खिलाफ दूसरी अपील की सुनवाई करेंगे। SIR के प्रमुख चरण- पूर्व-गणना चरण,बीएलओ, ईआरओ और डीईओ का प्रशिक्षण। बीएलओ द्वारा अंतिम एसआईआर के साथ मैन्युअल मिलान/लिंकिंग।ECINET द्वारा अंतिम एसआईआर के साथ कंप्यूटर मिलान/लिंकिंग,राजनीतिक दलों की भागीदारी-सीईओ, डीईओ और ईआरओ सभी मान्यता प्राप्त दलों से मिलेंगे और एसआईआर प्रक्रिया को विस्तार से समझाएंगे। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) का प्रशिक्षण। बीएलए मतदाताओं से विधिवत भरे हुए ईएफ भी एकत्र कर सकते हैं. प्रतिदिन 50 ईएफ तक प्रमाणित कर सकते हैं और बीएलओ को जमा कर सकते हैं, गणना चरण (Enumeration Phase)विधिवत भरे गए गणना प्रपत्रों का मुद्रण, वितरण, मिलान/लिंकिंग और संग्रहण 1,200 मतदाताओं की अधिकतम सीमा वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण।
मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन ड्राफ्ट रोल में वे सभी मतदाता शामिल होंगे जिनके गणना फॉर्म प्राप्त हो गए हैं। ड्राफ्ट रोल में शामिल न किए गए अनुपस्थित/स्थानांतरित/मृत/डुप्लिकेट नामों की सूची सीईओ वेबसाइट/सार्वजनिक कार्यालयों पर डाली जाएगी ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी करना और उस पर निर्णय लेना। उन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे जिनका अंतिम एसआईआर से मिलान/लिंक नहीं किया जा सका। मतदाता के रूप में उनकी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए सांकेतिक दस्तावेजों का सत्यापन करनाअंतिम एसआईआर से पहले उनके ठिकाने का पता लगाने के लिए सुनवाई। ईआरओ/एईआरओ द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करना और उन पर निर्णय लेना। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का कोई भी मतदाता या बीएलए दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्रथम अपील और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों द्वारा द्वितीय अपील प्राप्त करना और उन पर निर्णय लेना,राजनीतिक दलों की रही सक्रिय भागीदारीमतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए आयोजित इस ‘बैठक’ में राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।उपस्थित दल
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPI-M)
इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC)
आम आदमी पार्टी (AAP)
नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)इस अवसर पर, सीईओ यशवंत कुमार ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे पुनरीक्षण के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (BLAs) के माध्यम से निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें, ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़े जा सकें और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।सीईओ यशवंत कुमार ने राजनीतिक दलों को पूरे SIR से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की भी जानकारी दी जो इस प्रकार है, मुद्रण/प्रशिक्षण कार्य
दिनांक 28.10.2025 से 03.11.2025 तक, घर घर गणना चरण अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 09.12.2025,दावे और आपत्ति की अवधि दिनांक 09.12.2025 से 08.01.2026 तक,नोटिस चरण ( सुनवाई और सत्यापन);
दिनांक 09.12.2025 से 31.01.2026,मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 07.02.2026

प्रेसवार्ता की सूचना-

सक्ति-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा कल 30 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आई आर) के संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित की गई है। आप सभी मीडिया प्रतिनिधि सादर आमंत्रित है।

प्रातिक्रिया दे