जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों ने करी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात. समाज के प्रति समर्पण भाव को सराहा मोदी साहाब ने

जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों ने करी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात. समाज के प्रति समर्पण भाव को सराहा मोदी साहाब ने kshititech
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करते हुए जनजातीय सुरक्षा मंच के प्रतिनिधि

जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों ने करी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात. समाज के प्रति समर्पण भाव को सराहा मोदी साहाब ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -29 मई को जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात की। तथा मुलाकात के दौरान जहां सभी ने प्रधानमंत्री जी का स्वागत अभिनंदन किया तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी आगंतुक सभी प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया एवं काफी देर तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि नई दिल्ली में आज जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात का अवसर मिला। आदिवासी समाज के लिए इनका समर्पण भाव बहुत सराहनीय है। इस दौरान जनजातीय समुदायों के विकास और उनके सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

प्रातिक्रिया दे