राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शक्ति जिले के जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का हुआ निधन. संघ परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. 6 अगस्त को अल्प उम्र में हो गया निधन




राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शक्ति जिले के जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का हुआ निधन. संघ परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यालय शक्ति के जिला प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर छोटू का आकस्मिक निधन विगत दिनांक- 6 अगस्त 2026 दिन- बुधवार को हो गया है। जिनका दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम कल दिनांक 8 अगस्त 2026 दिन- शनिवार को दोपहर 1:00 बजे गृह ग्राम सेदरी विकासखंड- शक्ति में होगा। योगेंद्र राठौर के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार शक्ति सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख्य करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। योगेंद्र राठौर भारतीय जनता पार्टी शक्ति विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रतिनिधि सेंदरी निवासी विश्वनाथ शंकर राठौर के पुत्र थे। एवं वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं







