नहीं रहे रामा भैय्या- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में दशको तक सेवाएं देने वाले चाम्पा के रामचंद्र थावाणी रामा भैया का हुआ निधन, 16 मई की सुबह चाम्पा में होगा अंतिम संस्कार, पांच दशकों तक संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते रहे रामा भैया, अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे संघ एवं भाजपा के बड़े पदाधिकारी

नहीं रहे रामा भैय्या- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में दशको तक सेवाएं देने वाले चाम्पा के रामचंद्र थावाणी रामा भैया का हुआ निधन, 16 मई की सुबह चाम्पा में होगा अंतिम संस्कार, पांच दशकों तक संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते रहे रामा भैया, अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे संघ एवं भाजपा के बड़े पदाधिकारी kshititech
आरएसएस जांजगीर चंपा एवं शक्ति जिले के पूर्व जिला संघ चालक रामचंद्र थावाणी जी रामा भैया चंपा
नहीं रहे रामा भैय्या- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में दशको तक सेवाएं देने वाले चाम्पा के रामचंद्र थावाणी रामा भैया का हुआ निधन, 16 मई की सुबह चाम्पा में होगा अंतिम संस्कार, पांच दशकों तक संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते रहे रामा भैया, अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे संघ एवं भाजपा के बड़े पदाधिकारी kshititech
रामा भैया के निधन पर सादर विनम्र श्रद्धांजलि

नहीं रहे रामा भैय्या- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में दशको तक सेवाएं देने वाले चाम्पा के रामचंद्र थावाणी रामा भैया का हुआ निधन, 16 मई की सुबह चाम्पा में होगा अंतिम संस्कार, पांच दशकों तक संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते रहे रामा भैया, अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे संघ एवं भाजपा के बड़े पदाधिकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जांजगीर-चांपा क्षेत्र में कार्य करने वाले पूर्व जिला संघ चालक एवं पूज्य सिंधी पंचायत चाम्पा के वरिष्ठ सदस्य रामचंद्र थावानी रामा भैया का 15 मई 2024 दिन- बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया है, उनका अंतिम संस्कार 16 मई 2024 दिन- गुरुवार को सुबह 10:00 बजे उनके निवास स्थान सदर बाजार चाम्पा से पुराना भैसा बाजार स्थित हसदेव नदी के तट पर सार्वजनिक मुक्ति धाम में किया जाएगा

रामचंद्र थावाणी रामा भैया के निधन के समाचार से जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शोक की लहर फैल गई तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी आरएसएस के पदाधिकारीयो ने दूरभाष के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा रामचंद्र थावाणी रामा भैया लगभग 50 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य देख रहे थे तथा उनकी पहचान एक कर्मठ स्वयंसेवक के रूप में थी तथा उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जांजगीर चाम्पा एवं शक्ति जिले के पूर्व जिला संघ चालक का भी जहां दायित्व का सफलतापूर्वक निरहन किया, तो वहीं संघ की गतिविधियों में वे सदैव अग्रणी होकर 24 घंटे अपनी सेवाएं देते थे तथा रामचंद्र थावाणी रामा भैया की इसी कर्मठता के चलते संघ के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी अपने चाम्पा प्रवास के दौरान उनसे मिलने जरूर पहुंचते थे एवं उनके निधन को संघ परिवार ने अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है

उल्लेखित हो कि रामा भैया एक मृदुभाषी, मिलनसार,प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे तथा उनकी सक्रियता के चलते संघ परिवार उन्हें समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी देता था एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूरे क्षेत्र में एक अभिभावक के रूप में वे कार्य करते थे,तथा संघ का छोटा बड़ा कोई भी कार्य हो बिना उनसे पूछे नहीं किया जाता था एवं वे सदैव पूरी निष्ठा के साथ संघ परिवार को मजबूत करने की दिशा में अपना योगदान देते रहे, एवं वे पूज्य सिंधी पंचायत के भी वरिष्ठ होने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहते थे एवं एक सफल व्यवसायी के रूप में भी उनकी पहचान थी

रामचंद्र थावाणी रामा भैया चांपा शहर के प्रतिष्ठित नागरिक लक्ष्मण दास थावाणी के भाई एवं संजय,विजय तथा डॉक्टर अजय थावाणी के पूज्य पिता थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading