राजा साहब रहे मेरे मार्गदर्शक, राजनीति में उनसे मिला सिखने का अवसर -डॉ.चरण दास महंत, राजा साहब के निधन पर महंत ने दी अपनी श्रद्धांजलि, कोरबा सांसद ज्योत्सना ने कहा- हमारे राजा साहब से थे पारिवारिक संबंध

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत

राजा साहब रहे मेरे मार्गदर्शक, राजनीति में उनसे मिला सिखने का अवसर -डॉ.चरण दास महंत, राजा साहब के निधन पर महंत ने दी अपनी श्रद्धांजलि, कोरबा सांसद ज्योत्सना ने कहा- हमारे राजा साहब से थे पारिवारिक संबंध

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है,ज्ञात हो कि पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सक्ती रियासत के राजा माननीय राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने हरी गुजर पैलेस में ली अंतिम सांस ली थी,एवम उनके निधन की खबर सुनते ही लोगो मे शोक की लहर फैल गई, शक्ति विधायक एवम् छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरण दास महंत ने एवं कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, डॉक्टर महंत ने बताया कि राजा साहब से वर्षों पुराने गहरे संबंध मध्य प्रदेश के समय से रहे हैं, हमेशा उनका परिवार हमारे परिवार के बीच गहरा लगाव रहा है,वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उनसे मध्य प्रदेश विधानसभा में हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहता था, हमको उनसे हमेशा राजनीति सीखने का मौका मिला है वे कुशल राजनीतिज्ञ थे,उनके निधन से आज पूरे कांग्रेस पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading