फिर फिसली राहुल की जबान- लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताना उनकी ओछी मानसिकता,BJYM नेता अंकित अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस सांसद राहुल की योग्यता पार्षद के भी लायक नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी राहुल के बयान पर संसद में ही करी की टिप्पणी

राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सदन में खड़े होकर किया विरोध
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित अग्रवाल ने जताई राहुल गांधी के हिंदुओं पर हिंसक वाले बयान की कड़ी निंदा
राहुल गांधी ने हिंदुओं को बताया हिंसक

लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताना उनकी ओछी मानसिकता,BJYM नेता अंकित अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस सांसद राहुल की योग्यता पार्षद के भी लायक नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी राहुल के बयान पर संसद में ही करी की टिप्पणी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-देश की सर्वोच्च सांसद में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताए जाने की बात पर पूरे देश में बवाल मच गया है, तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं भाजयुमो नगर मंडल शक्ति के पूर्व अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिया गया यह बयान उनकी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है, अंकित ने कहा कि आज राहुल गांधी की योग्यता एक पार्षद के भी अनुरूप नजर नहीं आ रही है, तथा भले ही वे सांसद के रूप में निर्वाचित हो गए हो, किंतु आज उन्होंने जो बयान दिया है तथा प्रत्येक हिंदुओं को हिंसक की संज्ञा दी है, वह निंदनीय है

एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के हम सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं,अंकित अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी अपने राजनैतिक जीवन को पोलिंग बूथ स्तर से प्रारंभ कर अपने आप को योग्य नेता साबित करके दिखाएं, अंकित ने कहा कि आज देश में राहुल गांधी विगत वर्षों में भी ऐसे विवादित बयान देते आए हैं, एवं हिंदुओं को हिंसक की संज्ञा देना इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पूरे देश में आज इस बयान पर इसकी घोर निंदा हो रही है, तथा इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया जाएगा

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान के बाद संसद में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे हिंदुओं के खिलाफ एक आपत्तिजनक बताते हुए सदन में खड़े होकर लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपना विरोध जताया था, तथा आज राहुल के इस बयान पर पूरे देश में बवाल मचा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading