सीमेंट पर रार-कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा- प्रदेश में सीमेंट की कीमतों में वृद्धि भाजपा के चुनावी चंदे के लिए, सैकड़ो करोड़ लूट की दे दी गई है कंपनियों को छूट,तत्काल हो मूल्य वृद्धि वापस,सांसद बृजमोहन भी जता चुके है नाराजगी

सीमेंट पर रार-कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा- प्रदेश में सीमेंट की कीमतों में वृद्धि भाजपा के चुनावी चंदे के लिए, सैकड़ो करोड़ लूट की दे दी गई है कंपनियों को छूट,तत्काल हो मूल्य वृद्धि वापस,सांसद बृजमोहन भी जता चुके है नाराजगी kshititech
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ महामंत्री कन्हैया अग्रवाल रायपुर

सीमेंट पर रार-कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा- प्रदेश में सीमेंट की कीमतों में वृद्धि भाजपा के चुनावी चंदे के लिए, सैकड़ो करोड़ लूट की दे दी गई है कंपनियों को छूट,तत्काल हो मूल्य वृद्धि वापस,सांसद बृजमोहन भी जता चुके है नाराजगी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने सीमेंट की कीमतों में कार्टेल बनाकर सीमेंट कंपनियों के द्वारा की गई भारी भरकम बढ़ोतरी को सत्ता और कार्टेल की मिलीभगत बताते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा, जम्मू, झारखंड चुनाव के लिए सैकड़ो करोड रुपए इन कंपनियों से चंदा लिया गया है

श्री अग्रवाल ने कहा कि देश की जरूरत का 20 प्रतिशत सीमेंट उत्पादन करने वाले राज्य में ना तो मांग बढ़ोतरी हुई है ना ही उत्पादन लागत बड़ी है । चार राज्यों में चुनाव के ठीक पहले मूल्य वृद्धि चुनावी चंदे का स्पष्ट संकेत है,उन्होंने कहा कि प्रदेश में औसतन 10 लाख टन यानी दो करोड़ बैग सीमेंट की प्रति माह खपत है अकेले प्रदेश की जनता से ही 100 करोड़ रूपया कंपनी लूट रही है । देशभर की खपत के अनुसार लगभग 06 करोड़ बैग सीमेंट की बिक्री से कंपनिया एक माह में ही लगभग 300 करोड़ अतिरिक्त वसूल कर रही है । सरकार की अघोषित छूट से स्पष्ट होता है की वसूली की राशि का प्रयोग चुनाव में होना तय है ।कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीमेंट मूल्य वृद्धि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को लूट का शिकार होने से बचने की जिम्मेदारी प्रदेश के मुखिया के नाते आपकी ही है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading