शक्ति जिला प्रशासन ने किया अलर्ट जारी- हसदेव बांगो की नहरों में कभी भी हो सकता है तेज गति से जल प्रवाह.नहरों के किनारे आसपास के क्षेत्र के लोगों को सुरक्षात्मक दृष्टि से जारी की गई चेतावनी. हसदेव मांगों के कार्यपालन अभियंता ने कहा- भारी जल भराव को देखते हुए छोड़ा जाएगा पानी




शक्ति जिला प्रशासन ने किया अलर्ट जारी- हसदेव बांगो की नहरों में कभी भी हो सकता है तेज गति से जल प्रवाह.नहरों के किनारे आसपास के क्षेत्र के लोगों को सुरक्षात्मक दृष्टि से जारी की गई चेतावनी. हसदेव मांगों के कार्यपालन अभियंता ने कहा- भारी जल भराव को देखते हुए छोड़ा जाएगा पानी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के.भारती से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस तक की स्थिति में बांगो जलाशय में जलभराव 89.55 प्रतिशत है। जलाशय में पानी की आवक बढ़ने पर कभी भी मिनीमाता जलाशय का गेट खोलकर पानी बहाया जा सकता है।
बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी
वर्षाकाल 2026 के दौरान आवश्यकता होने पर मिनी माता बांगो बांध माचाडोली से हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो बांध संभाग क्रमांक 03 माचाडोली श्री एस.के.भारती ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया है कि मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। विगत दिवस तक की स्थिति में बांगो जलाशय में जल भराव मीटर 89.55 प्रतिशत है।उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जायें। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवें। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध ने कहा है कि अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध ने बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांवों में बाढ़ चेतावनी की मुनादी करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।







