विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026-27 का हुआ आयोजन

विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026-27 का हुआ आयोजन kshititech

विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026-27 का हुआ आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार में लंबे इंतजार के बाद Investiture Ceremony 2026-27 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करना रहा।विद्यालय के Student Council Members का चयन एक निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों के Interview, Written Assessment तथा Voting जैसे विभिन्न चरण शामिल रहे। इन सभी चरणों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए चुना गया।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए संकुल प्रभारी श्री ऋषिकेश गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा विद्यालय के डायरेक्टर श्री शरद केडिया जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को विशेष बना दिया।समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सुंदर Welcome Song एवं भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया।इसके बाद नव-निर्वाचित Student Council Members एवं House Captains को बैज एवं शेषे पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री ऋषिकेश गुप्ता जी ने सभी परिषद सदस्यों को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण का यह क्षण विद्यार्थियों के लिए गर्व, सम्मान और जिम्मेदारी से भरा हुआ रहा।Head Boy:तोशिव कंवर।Vice Head Boy:तनिष्क किशोर नौरांगे ।Head Girl: रश्मि गबेल।Vice Head Girl:
आरुषि सिंह राजपूत Discipline Head – Boy:
लक्ष्य यादव।Discipline Head Girl:दृष्टि राठौर।Sports Head – Boy:।तन्मय सिंह राठौर।Sports Head – Girl:निधि पटेल।Cultural Head:सृष्टि तिवारी।Vice Cultural Head:कृषा केडिया नव-निर्वाचित House Captains। Kalam House:केशव केशरवानी – कक्षा 9वीं मिष्टी बाघमारे कक्षा 9वीं Raman House।कुशल निषाद – कक्षा 8वीं।हर्षिता आत्रे कक्षा 8वीं।Ramanujan House: हरिशंकर बरेठ कक्षा 8वीं।हर्षिता राठौर – कक्षा 9वीं
Vikram House।आदि बाघमारे कक्षा 8वीं।राधिका साहू कक्षा 9वीं को जिम्मेदारी दी गई।अपने संबोधन में विद्यालय के डायरेक्टर श्री शरद केडिया जी ने विद्यार्थियों को खेल, अनुशासन और नेतृत्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो भी दायित्व मिले, उसे पूरी निष्ठा, लगन और दिल लगाकर पूरा करना चाहिए। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*मुख्य अतिथि श्री ऋषिकेश गुप्ता जी ने सभी Student Council Members एवं House Captains को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने, दूसरों का मार्गदर्शन करने और विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से पूरा करने का नाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति ओझा ने अपने संबोधन में Student Council Members की महत्वपूर्ण भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के सदस्य विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने, नेतृत्व करने, टीमवर्क को बढ़ावा देने तथा विद्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। उन्होंने सभी निर्वाचित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।प्रधानाचार्या ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत और सभी के सामूहिक सहयोग से ही यह समारोह इतना सुंदर एवं यादगार बन सका।यह Investiture Ceremony विद्यार्थियों के लिए केवल पद ग्रहण करने का अवसर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी को समझने, नेतृत्व करना सीखने और विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।समारोह का संदेश स्पष्ट रहा
नेतृत्व अधिकार नहीं, जिम्मेदारी है; और सच्चा लीडर वही है जो स्वयं आगे बढ़ने के साथ दूसरों को भी आगे बढ़ने का अवसर दे।विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार की ओर से सभी नव-निर्वाचित Student Council Members एवं House Captains को हार्दिक बधाई एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएँ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading