25 से 29 नवंबर तक होगा विकलांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण शिविर- अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद ने किया है आयोजन. कृत्रिम हाथ-पैर सहित अन्य उपकरणों का भी होगा निशुल्क वितरण. पवन नालोटिया बनाए गए कार्यक्रम संयोजक. राष्ट्रीय पदाधिकारी मदन मोहन अग्रवाल ने दी जानकारी





25 से 29 नवंबर तक होगा विकलांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण शिविर- अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद ने किया है आयोजन. कृत्रिम हाथ-पैर सहित अन्य उपकरणों का भी होगा निशुल्क वितरण. पवन नालोटिया बनाए गए कार्यक्रम संयोजक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- पूरे देश भर में विकलांगों के सहायतार्थ जन कल्याण का काम करने वाली अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा आगामी 25 से 29 नवंबर 2026 तक कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। तथा इस शिविर के लिए परिषद की केंद्रीय इकाई ने पवन नालोटिया को संयोजक नियुक्त किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी मदन मोहन अग्रवाल बिलासपुर ने बताया कि अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद ने कृत्रिम हाथ-पैर एवं अन्य उपकरण वितरण शिविर आयोजित करने का निर्णय किया है। यह निर्णय तेलीपारा स्थित प्रदीप मेडिकल में हुई परिषद की विशेष बैठक में किया गया।बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक मुख्य अतिथि थे। रोटरी क्लब के प्रतिनिधि पवन नालोटिया ने “कृत्रिम हाथ-पैर” एवं अन्य उपकरण वितरण शिविर की अध्यक्षता की, जबकि रोटरी क्लब क्वीन की अध्यक्ष भारती शालूके विशिष्ट अतिथि थीं। राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन अग्रवाल ने दिव्यांग महोत्सव के साथ बिलासपुर सहित अन्य स्थानों पर भी उपकरण वितरण शिविर लगाने का प्रस्ताव रखा। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि अनुभवी समाज सेवी पवन नालोटिया को संयोजक नियुक्त कर कार्यक्रम को क्रियान्वित किया जाएगा। बैठक के निर्णय के पश्चात पवन नालोटिया ने घोषणा की कि शिविर 25 से 29 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। इसमें गुजरात के “प्रभा-फुट” द्वारा निर्मित कृत्रिम पैर एवं अन्य उपकरणों का वितरण किया जाएगा। भारती शालूके ने सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मूसलाधार बारिश में अस्पताल अनुसंधान एवं निःशुल्क सेवा केंद्र की बाउंड्री वॉल गिरने के बाद उसके पुनर्निर्माण का कार्य भी सर्वसम्मति से करने का निर्णय किया गया है।मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक ने इस वर्ष के समग्र कार्यक्रमों का विवरण देते हुए बताया कि योजना 15 अगस्त से क्रियान्वित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री डी.पी. गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नित्यानंद अग्रवाल, राजू-सुल्तानिया, उमेश मुरारका, आर. के. अग्रवाल, कविता नालोटिया आदि उपस्थित रहे।







