छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर की सबसे बड़ी सूची हुई यारी- स्कूल शिक्षा विभाग के 700 शिक्षकों का एक झटके में हुआ तबादला. 1700 शिक्षकों की ट्रांसफर की बनाई गई थी सूची- सूत्र

छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर की सबसे बड़ी सूची हुई यारी- स्कूल शिक्षा विभाग के 700 शिक्षकों का एक झटके में हुआ तबादला. 1700 शिक्षकों की ट्रांसफर की बनाई गई थी सूची- सूत्र
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग में अब तक का सबसे बड़ा ट्रांसफर हुआ है। 6 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने उपरोक्त आदेश जारी किए हैं विभाग से जारी आदेश के अनुसार 700 शिक्षकों को इधर-से-उधर किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग को तबादले के लिए करीब 1700 अनुशंसाएं हुई थीं। उसमें से स्कूरटनी कर पहले 1100 की लिस्ट बनाई गई। फिर उच्च स्तर पर 400 नाम कट गए। फिर 700 शिक्षकों के ट्रांसफर का अनुमोदन हो गया। बता दें, इसके बाद अब ट्रांसफर के लिए ऑनलाईन आवेदन जारी होंगे।