श्री नारायणी धाम सेवा समिति चाम्पा द्वारा अंतिम संस्कार के बाद का भोजन उपलब्ध करवाने प्रारंभ की गई सेवा. सनातन धर्म के सर्व समाज के प्रत्येक परिवारों के लिए निःशुल्क दी जाएगी भोजन की सेवा. समिति के महेंद्र मित्तल ने कहा- सेवा भावी दानदाता भी इस भोजन सेवा में दे सकते हैं अपना सहयोग




श्री नारायणी धाम सेवा समिति चाम्पा द्वारा अंतिम संस्कार के बाद का भोजन उपलब्ध करवाने प्रारंभ की गई सेवा. सनातन धर्म के सर्व समाज के प्रत्येक परिवारों के लिए निःशुल्क दी जाएगी भोजन की सेवा. समिति के महेंद्र मित्तल ने कहा- सेवा भावी दानदाता भी इस भोजन सेवा में दे सकते हैं अपना सहयोग
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – श्री नारायणी धाम सेवा समिति नारायणी धाम जांजगीर-नैला द्वारा सेवा ही हमारा संकल्प के अंतर्गत धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज सेवा एवं जन सेवा के कामों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं.बल्कि समाज की सेवा का केंद्र है! समिति द्वारा अंतिम संस्कार के उपरांत का भोजन की सेवा प्रारंभ की गई है।इस संबंध में मंदिर समिति के संस्थापक महेंद्र मित्तल ने बताया कि यह सेवा सभी सनातन धर्म के सर्व समाज के परिवारों के लिए है।अंतिम संस्कार के उपरांत का भोजनअब हमारी संस्था श्री राणी सती दादीजी मंदिर श्री नारायणी धाम सेवा समिति की ओर से संबंधित परिवार के लिए भोजन की सेवा उपलब्ध है।हमारे द्वारा शुद्ध एवं सात्विक भोजन सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराया जाएगा।इस सेवा का उद्रेश्थ शोक की घड़ीं में परिवार को भोजन की सहायता की चिंता से मुक्त कर, उनके साथ संवेदना के साथ खड़ा रहना है।कृपया भोजन प्राप्त करने हेतु अपने परिवार के किसी सदस्य, प्रतिनिधि अथवा वाहन भेजें।यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। समिति के महेंद्र मित्तल ने बताया कि यदि कोई परिवार अपनी श्रद्धानुसार इस सेवा में सहयोग करना चाहे, तो स्वैच्छिक सहयोग राशि प्रदान कर सकता है।भोजन की आवश्यकल होने पर कृपया दिए गए नंबर पर संपर्क कर कितने व्यक्तियों के लिए भोजन चाहिए, इसकी सुचना दें। कृपया भोजन प्राप्त करने के लिए अपने परिवार के किसी सदस्य, प्रतिनिधि अथवा वाहन भेजें।9131562026 कविता सुरेश अग्रवाल








