शक्ति में होगी राधे राधे की गूंज-27 अगस्त से 3 सितंबर तक शक्ति में होगी पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा, आचार्य राजेंद्र जी महाराज टेमर वाले करेंगे कथा वाचन, प्रथम दिवस भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा उत्सव का शुभारंभ

गौतम एवं पाठक परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा उत्सव का आमंत्रण आप सभी धर्म प्रेमियों के लिए
गौतम एवं पाठक परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा उत्सव का आमंत्रण आप सभी धर्म प्रेमियों के लिए

27 अगस्त से 3 सितंबर तक शक्ति में होगी पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा, आचार्य राजेंद्र जी महाराज टेमर वाले करेंगे कथा वाचन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के प्रतिष्ठित गौतम एवम पाठक परिवार केनागरिक वार्ड क्रमांक- 2 निवासी रामनारायण गौतम एवं श्रीमती अनीता गौतम एवं परिवार जनों के द्वारा आगामी 27 अगस्त से 3 सितंबर तक पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज टेमर वाले के सानिध्य में स्वामी आत्मानंद स्कूल कसेर पारा के पास शक्ति में होगा एवं उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन गौतम परिवार एवं पाठक परिवार द्वारा किया जा रहा है, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के वरिष्ठ सदस्य रामनारायण गौतम ने बताया कि 27 अगस्त बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस कलश यात्रा, पुराण प्रतिष्ठा, श्री महात्मय कथा, 28 अगस्त को गुरुवार को अवतार वर्णन, श्री परीक्षित संवाद, ध्रुव चरित्र, 29 अगस्त शुक्रवार को श्री कपिल उपाख्यान, श्री सती चरित्र, श्री भक्त प्रहलाद चरित्र, 30 अगस्त शनिवार को श्री वामन प्रसंग, श्री राम चरित्र, श्री कृष्ण अवतार, श्री नंद उत्सव, 31 अगस्त रविवार को बाल लीलाएं, श्री गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, महारास, 1 सितंबर दिन सोमवार को श्री गोपी उद्धव संवाद, श्री रुक्मणि कृष्ण विवाह उत्सव, 2 सितंबर दिन मंगलवार को श्री सुदामा चरित्र, श्री परीक्षित मोक्ष, श्री भागवत धर्म उपदेश एवं अंतिम दिवस 3 सितंबर दिन बुधवार को श्री तुलसी अर्पण, हवन, पूर्णाहुति, चढ़होत्तरी,सहस्त्रधारा एवं प्रसाद का कार्यक्रम होगा, उपरोक्त आयोजन को लेकर जहां गौतम परिवार एवं पाठक परिवार जुटे हुए हैं तो वहीं आयोजक गौतम परिवार के रामनारायण गौतम, श्रीमती अनीता गौतम,हेमराज गौतम, श्रीमती स्वाति गौतम, गोपाल गौतम, श्रीमती प्रांजल गौतम, केशव गौतम, श्रीमती सपना गौतम सहित शक्ति, भोपाल, भंडारा, सिहोरा एवं तुमसर में निवास रत आयोजक परिवार के सभी सदस्य जुटे हुए हैं,उपरोक्त जानकारी देते हुए रामनारायण गौतम ने बताया कि आचार्य राजेंद्र जी महाराज टेमर वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पूरे देश में श्रीमद् भागवत कथा के वाचक हैं एवं आज भागवत प्रवाह संस्थान की स्थापना कर वे सनातन धर्म की रक्षा के लिए भी कार्य कर रहे हैं, तथा कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 से रात्रि 7:00 तक होगी एवं 27 अगस्त को प्रथम दिवस दोपहर 2:00 से भव्य कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल कसेर पारा स्कूल के बगल में शक्ति से निकली जाएगी, साथ ही आयोजक परिवार के सभी सदस्य कथा विश्राम के बाद 3 सितंबर को पितृ श्राद्ध हेतु प्रयागराज, वाराणसी बनारस,गया जी के लिए रवाना होंगे,गौतम एवं पाठक परिवार द्वारा आयोजित इस श्रीमद् भागवत कथा को सफल बनाने के लिए व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है एवं आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों,धर्म प्रेमियों को सह परिवार इस श्रीमद् भागवत कथा में कथा श्रवण कर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading