शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रांतीय अधिकारियों ने ली आचार्य परिवार की बैठक. शिक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश. चूड़ामणि साहू ने भी दिया बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रांतीय अधिकारियों ने ली आचार्य परिवार की बैठक. शिक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश. चूड़ामणि साहू ने भी दिया बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन kshititech
शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित आचार्य परिवार की बैठक

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रांतीय अधिकारियों ने ली आचार्य परिवार की बैठक. शिक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सरस्वती शिक्षा संस्थान की योजना अनुसार पूरे प्रदेश भर के सभी विद्यालयों में प्रत्येक मांह विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर नियमित बैठक का आयोजन किया जाता है इसी श्रृंखला में शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आचार्यगण एवं समिति के साथ मासिक बैठक आज दिनांक 14 मार्च को हुई जिसमें प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, संतोष श्रीवास ,जयपाल विनायक प्राचार्य चूड़ामणि साहू की उपस्थिति में आचार्य परिवार के साथ बैठक रखा गया. जिसमें कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भैया बहनों द्वारा पेपर कैसा बना इस पर समीक्षा बैठक रखा गया साथ ही कक्षा पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी एवं आगामी होने वाली स्थानीय परीक्षा की तैयारी के संबंध में तथा ब्लूप्रिंट के आधार पर किस पाठ /अध्याय से कितने कितने नंबर का प्रश्न पूछा जाएगा इस पर भैया बहनों को अवगत कराना तथा नव प्रवेशी भैया बहन संपर्क अभियान एवं अन्य समसामयिक विषय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading