प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को रायपुर में, सुबह 10:00 बजे साइंस कॉलेज मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा जुटी मोदी की सभा को सफल बनाने में, प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारेंगे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, भाजपा ने लगाया एड़ी- चोटी का जोर, विधानसभा- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का दौरा अहम

भाजपा कार्यालय में मोदी की सभा को लेकर संयुक्त मोर्चा की बैठक लेते प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन
7 जुलाई को रायपुर में मोदी की सभा को लेकर प्रशासन द्वारा बनाई गई पार्किंग व्यवस्था एक नजर में
रायपुर शहर में मोदी की सभा के पूर्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में नेताओं में निकाली बाइक रैली

प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को रायपुर में, सुबह 10:00 बजे साइंस कॉलेज मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा जुटी मोदी की सभा को सफल बनाने में, प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारेंगे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 10:00 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, रायपुर के सांसद सुनील सोनी, रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष नंदन जैन, सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं, एवं 6 जुलाई को पार्टी के प्रमुख नेताओं ने सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया तथा राज्य के सभी 36 जिलों से पार्टी के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में विभिन्न साधनों से रायपुर पहुंचेंगे एवं आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व को भुनाना चाहती है,तथा भाजपा ने भी मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए जी जान एक कर दिया है, एवं भाजपा का मानना है कि मोदी की सभा में लगभग 5 लाख की संख्या में लोग पहुंचेंगे तथा इस लिहाज से प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी से तैनात है एवं जिले के विभिन्न स्थानों से पुलिस बल भी बुलाया गया है तो वही प्रधानमंत्री मोदी भी अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 2023 की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे तो वहीं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी वे आवश्यक मार्गदर्शन देंगे, प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर आगमन को लेकर प्रशासन ने भी आवागमन की दृष्टि से व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली है, वहीं भाजपा नेताओं ने मोदी के आगमन के 1 दिन पूर्व रायपुर शहर में बाइक रैली निकालकर लोगों को आम सभा में आने का आमंत्रण दिया तो वही कार्यकर्ता वार्ड वार्ड में जाकर लोगों को मोदी की सभा के लिए निमंत्रण दे रहे हैं

साइंस कॉलेज मैदान सभा स्थल पर भाजपा के नेता
सभा स्थल पर निरीक्षण करते पदाधिकारी
मोदी की सभा सफल बनाने की भाजपा ने लगाया एड़ी चोटी का जोर
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मोदी की सभा का दे रहे आमंत्रण

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading