भारत मे गौरव-CA दिनेश अग्रवाल ने जीता ICAI का चुनाव,पहली बार छत्तीसगढ़ से भी प्रतिनिधित्व होंगा परिषद में,सक्ति-बिलासपुर की शान है CA दिनेश,6 वां स्थान हासिल कर बढ़ाया मान




भारत मे गौरव-CA दिनेश अग्रवाल ने जीता ICAI का चुनाव,पहली बार छत्तीसगढ़ से भी प्रतिनिधित्व होंगा परिषद में,सक्ति-बिलासपुर की शान है CA दिनेश
दिल्ली से कन्हैया गोयल की खबर
देहली-छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए दिनेश अग्रवाल, जो 1995 से पेशेवर रूप से सक्रिय हैं,उन्होंने आईसीएआई के सीआईआरसी चुनाव 2024 में भाग लिया था, तथा केंद्रीय भारत क्षेत्रीय परिषद में अपनी स्थिति सुनिश्चित की है,जो पिछले 75 वर्षों में पहली बार संभव हुआ है,ज्ञात हो कि केंद्रीय क्षेत्र में 7 राज्यों – छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और उत्तराखंड में से 28 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिनमें से 12 का चयन सीआईआरसी परिषद के गठन के लिए किया जाएगा।, केंद्रीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 78078 है, जिनमें से 31799 मत वैध और पात्र हैं। इनमें से जिस उम्मीदवार ने 2446 मत हासिल किए, वह निर्वाचित होता है। सीए दिनेश अग्रवाल ने 6वां स्थान हासिल किया है और परिषद में अपनी स्थिति की पुष्टि की है,उन्होंने इसका श्रेय अपने परिवार, वरिष्ठ सीए सदस्यों और सहयोगी सीए सदस्यों को दिया है,तथा 04 जनवरी 2025 को इस निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा
CA दिनेश अग्रवाल को मिली इस सफलता से छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लोगों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं दिनेश अग्रवाल ने अपने इस निर्वाचन को लेकर लगातार सभी प्रदेशों में जनसंपर्क कर निर्वाचन के लिए कड़ी मेहनत की थी, तथा यह पद अपने आप में एक महत्वपूर्ण गौरवशाली पद है, जिस पर पहली बार छत्तीसगढ़ के CA ने पहुंचकर गौरव हासिल किया है,CA दिनेश अग्रवाल को मिली इस सफलता पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने भी उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी है, तो वही अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बाल विकास की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती अरुणा अग्रवाल ने भी कहा है कि दिनेश जी को मिली यह जीत सभी के सहयोग से मिली है



