शक्ति शहर से ही पूरे जिले में नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों से, देवी मंदिरों में जलेंगे मनोकामना ज्योति कलश, शहर में दुर्गा पंडालो की भी हो रही स्थापना, गांवो में मनाया जाएगा दुर्गोंत्सव

शक्ति शहर से ही पूरे जिले में नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों से, देवी मंदिरों में जलेंगे मनोकामना ज्योति कलश, शहर में दुर्गा पंडालो की भी हो रही स्थापना, गांवो में मनाया जाएगा दुर्गोंत्सव kshititech
22 सितंबर से प्रारंभ होगा चैत्र नवरात्रि महोत्सव

शक्ति शहर से ही पूरे जिले में  नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों से, देवी मंदिरों में जलेंगे मनोकामना ज्योति कलश, शहर में दुर्गा पंडालो की भी हो रही स्थापना, गांवो में मनाया जाएगा दुर्गोंत्सव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर सहित पूरे जिले के विभिन्न धार्मिक स्थानो में नवरात्रि पर्व की तैयारी जोरों से चल रही है, 22 सितंबर से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि पर्व को लेकर शक्ति शहर की मां महामाई दाई मंदिर, मां भीमेश्वरी देवी बेरीवाला मंदिर, मां दुर्गा मंदिर शनी मंदिर के पास, मां अष्टभुजी देवी अड़भार, मां चंद्रहासिनी देवी नगरी चंद्रपुर में जहां मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे तो वहीं नवरात्रि पर्व को लेकर भी मंदिरों को आकर्षक साज-सज्जा करने एवं झालरों की रोशनी से सुसज्जित किया जा रहा है, नवरात्रि पर्व को लेकर जहां स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी देवी भक्तों की आने वाली भीड़ को देखते हुए पूरी कार्य योजना के तहत मंदिरों के बाहर मुस्तैदी से तैनात रहेगा तो वहीं इस वर्ष  नवरात्रि पर्व को लेकर शक्ति शहर के भी विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पंडालो की स्थापना की जा रही है, एवं दुर्गा पंडालो को भी आकर्षक साज सज्जा की जा रही है तो वहीं पूरे 9 दिनों तक शक्ति शहर सहित पूरा जिला मां जगदंबा भवानी की आराधना में डूबा रहेगा एवं दुर्गा पंडालो में भी जहां माता रानी के भजनों की प्रस्तुति होगी तो वहीं नवरात्रि पर्व को लेकर पूजा सामग्रियों की दुकाने भी सज गई हैं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह मां दुर्गा की पूजा आराधना की जाएगी तो वहीं दुर्गा पंडाल की भी स्थापना की जा रही है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि पर्व पर दुर्गों उत्सव का माहौल देखते ही बनता है जिसमें देर रात तक लोग माता रानी की आराधना में लोग झूमते नजर आते हैं वही देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश के लिए मंदिर प्रबंधन समितियो ने भी देवी भक्तों से समय पूर्व ज्योति कलश की रसीद कटवा लेने की भी अपील की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading