छत्तीसगढ़ प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की कमान सौपी गई अंबिकापुर की प्रेमलता गोयल को, अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने करी घोषणा, प्रदेश महिला टीम में 22 अलग-अलग प्रकोष्ठों के चैयरमेन की भी हुई नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही प्रेमलता ने कहा- छत्तीसगढ़ में महिला सम्मेलन के संगठन को बनाएंगे मजबूत

छत्तीसगढ़ प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की कमान सौपी गई अंबिकापुर की प्रेमलता गोयल को, अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने करी घोषणा, प्रदेश महिला टीम में 22 अलग-अलग प्रकोष्ठों के चैयरमेन की भी हुई नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही प्रेमलता ने कहा- छत्तीसगढ़ में महिला सम्मेलन के संगठन को बनाएंगे मजबूत kshititech
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल
छत्तीसगढ़ प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की कमान सौपी गई अंबिकापुर की प्रेमलता गोयल को, अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने करी घोषणा, प्रदेश महिला टीम में 22 अलग-अलग प्रकोष्ठों के चैयरमेन की भी हुई नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष बनते ही प्रेमलता ने कहा- छत्तीसगढ़ में महिला सम्मेलन के संगठन को बनाएंगे मजबूत kshititech
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गोयल अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की कमान सौपी गई अंबिकापुर की प्रेमलता गोयल को, अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने करी घोषणा, प्रदेश महिला टीम में 22 अलग-अलग प्रकोष्ठों के चैयरमेन की भी हुई नियुक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने 19 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सहित प्रदेश में महिलाओं को संस्था के 22 विभिन्न प्रकोष्ठों के चैयरमेन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अंबिकापुर निवासी श्रीमती प्रेमलता गोयल को जिम्मेदारी दी गई है, तथा नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में श्रीमती पुष्पा अग्रवाल उपाध्यक्ष, श्रीमती भगवती अग्रवाल उपाध्यक्ष, श्रीमती सपना सराफ महासचिव बिलासपुर, श्रीमती नेहा अग्रवाल महासचिव, श्रीमती मंजू गोयल कोषाध्यक्ष,एवम श्रीमती कीर्ति अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं

साथ ही 22 अलग-अलग प्रकोष्ठों में चैयरमेन की भी नियुक्ति की गई है जिसमें श्रीमती प्रीति मोदी कोरबा को अग्र निधि कोष योजना का प्रांतीय चैयरमेन,श्रीमती बबीता अग्रवाल दुर्ग अग्र लोक सेवा, श्रीमती अंजू अग्रवाल नैला गौ संरक्षण समिति, श्रीमती तारा अग्रवाल रायगढ़ जनसंपर्क एवं समन्वय समिति, श्रीमती सीमा अग्रवाल अंबिकापुर जन सेवा प्रकोष्ठ, श्रीमती मधु मित्तल रायपुर बाल विकास, श्रीमती मोनिका अग्रवाल कोरबा सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रीमती सरोज निंगानिया रायगढ़ वैवाहिक परिचय प्रकोष्ठ, श्रीमती अदिति केशव बंसल बिलासपुर अंतरराष्ट्रीय रक्तदान समिति, श्रीमती मंजू अग्रवाल चाम्पा नेत्रदान अंगदान, श्रीमती सिया अग्रवाल अंबिकापुर बेटी हमारी शान,श्रीमती सुनीता अग्रवाल रायगढ़ नारी सशक्तिकरण, श्रीमती शीतल लाठ बिलासपुर वेबीनार संचालन समिति,श्रीमती कुसुम अग्रवाल रायपुर व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, श्रीमती उपमा अग्रवालबिलासपुर धार्मिक आयोजन एवं भ्रमण समिति, श्रीमती निमिषा गोयल पत्थलगांव अग्र शिक्षा सेवा एवं जन संपर्क, श्रीमती सत्यभामा अग्रवाल पेंड्रा श्री अग्रसेन जन्मोत्सव समिति, श्रीमती रेखा अग्रवाल नैला राष्ट्रीय सदस्यता वृद्धि अभियान समिति, श्रीमती रेणु अग्रवाल पत्थलगांव मीडियाप्रकोष्ठ,श्रीमती रेखा गर्ग भिलाई स्वच्छ भारत अभियान,श्रीमती किरण मित्तल रायगढ़ वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं श्रीमती श्वेता अग्रवाल भिलाई को आत्मनिर्भर स्वरोजगार प्रकोष्ठ का प्रांतीय चैयरमेन बनाया गया है

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा की गई इस नियुक्ति से जहां महिला सदस्यों में भी काफी हर्ष व्याप्त है, तो वहीं नवनियुक्त पदाधिकारी- सदस्यों को लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, तथा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गोयल अंबिकापुर का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है हम पूरे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रवाल महिला सम्मेलन के कार्यों से अपनी एक अलग पहचान स्थापित करेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading