प्रकाश को मिली जिम्मेदारी- बाराद्वार के तीन दशकों से महंत समर्थक प्रकाश अग्रवाल को बनाया गया शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा का विधायक प्रतिनिधि, नेता प्रतिपक्ष महंत ने किया नियुक्त, महंत परिवार के खास समर्थकों में गिनती होती है बाराद्वार के प्रकाश अग्रवाल की

शक्ति विधायक महंत जी प्रकाश अग्रवाल को विधायक नियुक्ति पत्र देते हुए
सरकारी कॉलेज जेठा के विधायक प्रतिनिधि बनाए गए बाराद्वार के प्रकाश अग्रवाल
शक्ति विकासखंड के जेठा में स्थित शासकीय अग्रणी क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय

बाराद्वार के महंत समर्थक प्रकाश अग्रवाल को बनाया गया शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा का विधायक प्रतिनिधि, नेता प्रतिपक्ष महंत ने किया नियुक्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से महंत परिवार के 31 सालों से सबसे खास समर्थक एवं कांग्रेस पार्टी के सिपाही रहे प्रकाश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के लोकप्रिय विधायक डॉ चरण दास महंत ने शक्ति विकासखंड के अंतर्गत जेठा में स्थापित शासकीय क्रांति कुमार भारतीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दोबारा अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है, तथा उपरोक्त नियुक्ति का पत्र स्वय डॉक्टर चरण दास महंत ने प्रकाश अग्रवाल को बुलाकर अपने निवास पर दिया, ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी प्रकाश अग्रवाल को शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था

तथा प्रकाश अग्रवाल ने भी अपनी इस नियुक्ति पर कहा है की शक्ति के विधायक डॉक्टर चरण दास महंत की मंशानुरूप शक्ति क्षेत्र के लोगों को इस शासकीय महाविद्यालय की उच्च शिक्षा का बेहतर लाभ मिल सके इस दिशा में वे प्रयास करेंगे तथा जेठा में स्थित यह महाविद्यालय आज पूरे क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज है, जहां सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं, एवं प्रकाश अग्रवाल की इस नियुक्ति पर बाराद्वार शहर के भी कांग्रेस जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी है

प्रकाश अग्रवाल होंगे सरकारी कॉलेज के विधायक प्रतिनिधि

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading