लोकप्रिय विधायक महंत जी की सक्रियता- शक्ति जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने कहा- स्थानीय विधायक महंत जी ने क्षेत्र में दिलाई नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति, करोड़ों रुपए की लागत से होंगे कार्य, क्षेत्र की जनता ने किया महंत जी का आभार व्यक्त

स्थानीय विधायक महंत जी के साथ शक्ति जिले के कांग्रेस नेता
शक्ति के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत
जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू

शक्ति जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने कहा- स्थानीय विधायक महंत जी ने क्षेत्र में दिलाई नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति, करोड़ों रुपए की लागत से होंगे कार्य, क्षेत्र की जनता ने किया महंत जी का आभार व्यक्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने कहा है कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत क्षेत्र की जनता एवं विकास कार्यों को लेकर संवेदनशील हैं, तथा उन्होंने साल 2018 से 2023 तक विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए जहां पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बहा दी तो वहीं वर्तमान में वे सक्रिय रूप से पूरे क्षेत्र के निर्माण कार्यों को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं,इसी श्रृंखला में विधानसभा क्षेत्र सकती में जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृति कराई है

उक्त जानकारी देते हुए जिला कॉग्रेस कमेटी सकती के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने बताया कि विभिन्न ग्रामो में कुल 27 कार्य लागत राशि 1करोड़ 29 लाख की कार्य होंगे, श्री जायसवाल ने बताया कि ग्राम नंदेली में नाली निर्माण 5 लाख, जाजंग में सीसी रोड निर्माण 5 लाख, देवरी में मंगल भवन निर्माण 5 लाख, नवापारा खुर्द में मंगल भवन निर्माण ₹5 लाख,अमलडीहा रतनपाली में मुक्तिधाम से प्रतीक्षालय 4.90 हजार,मोहगांव मगरा में सीसी रोड निर्माण ₹5 लाख, रेडा में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण चार लाख 90 हजार रुपया, धनपुर में मंगल भवन निर्माण ₹5 लाख, भदरी पाली में मंगल भवन निर्माण ₹5 लाख, कुरदा में सीसी रोड ₹5 लाख, टेमर में सीसी रोड निर्माण ₹5लाख, नंदौर कला में सीसी रोड निर्माण ₹5लाख, असोन्दा में पचरी निर्माण 4:30 लाख रुपया पतेरापाली खुर्द में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण 4.90 लाख, चमरा बरपाली शक्ति में सीसी रोड निर्माण ₹5 लाख में सीसी रोड निर्माण, ₹5लाख सकरेली खुर्द में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण चार लाख 9व0हजार रुपया, बेलाचुआ में जगदल्ली सीसी रोड ₹5वलाख, सपनई पाली में मंगल भवन निर्माण ₹5लाख, बोरदा में सीसी रोड निर्माण ₹5लाख, कंदानारा में सीसी रोड निर्माण ₹5 लाख, बासिन खैरा में सीसी रोड निर्माण ₹5लाख,में सीसी रोड निर्माण ₹5लाख, कैरीबंधा में मंगल भवन निर्माण ₹5लाख, अचानकपुर में सीसी रोड निर्माण ₹5लाख ,खूंटादहरा में मंगल भवन निर्माण ₹5लाख की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित की गई है

जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने बताया की शक्ति जिले में जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से जहां ग्रामीण क्षेत्र के विकास की दिशा में पहल की जा रही है तो वहीं स्थानीय विधायक डॉक्टर चरण दास महंत की सक्रियता को लेकर ग्रामीण भी उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading