नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान- डभरा पुलिस ने किया देशी शराब के साथ आरोपी को गिरफतार,एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत की कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान- डभरा पुलिस ने किया देशी शराब के साथ आरोपी को गिरफतार,एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत की कार्रवाई kshititech
डभरा पुलिस की गिरफ्त में देसी शराब रखने का आरोपी

डभरा पुलिस ने किया देशी शराब के साथ आरोपी को गिरफतार,एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत की कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-39 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 06/07/2024 मे पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब पर कार्यवाही के रोकथाम के लिए कड़ी निर्देश दिये गये के परिपालन में प्रभारी थाना डभरा के द्वारा लगातार अवैध शराब, सट्टा / जुआ के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना क्षेत्र मे मुखबिर तैनात किया गया है। घटना दिनांक 05.07.24 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिला की ग्राम पुटीडीह साहू ढाबा में हेमसागर साहू अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु अपने ढाबा में रखा है कि सूचना पर सूचना पंचनामा तैयार कर धारा 179 बी.एन.एस.एस. का समंस देकर साक्षियों को तलब कर मुखबिर से प्राप्त सूचना से अवगत कराकर साक्षियों को साथ लेकर हगराह स्टॉप के मौके पर ग्राम पुटीडीह साहू ढाबा पहुँचकर हेमसागर साहू से स्वयं के वाहन एवं साक्षियों का तलाशी लेने के पश्चात् साहू ढाबा की तलाशी ली गई जो ढाबा में रखे तखत के नीचे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया। हेमसागर साहू को धारा 94 बी.एन.एस.एस. का नोटिस दिया जो शराब रखने के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं होना लेख किया गया। आरोपी के कब्जे से 39 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180 एम.एल. भरा हुआ कुल जुमला 07 लीटर 20 एम. एल. कीमती 3510 रू. को समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी हेमसागर साहू पिता शिवनारायण साहू उम्र 50 साल सा० पुटीडीह थाना डभरा का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) छ०ग० आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 254/2024 धारा 34 (2) छ०ग० आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 05.07.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में सउनि. शंकरलाल साहू, प्र.आर. हेमंत राठौर, आर. धनेश्वर दिवाकर, मानसिंह कुर्रे, महेश मधुकर, मिरीश साहू का विशेष योगदान रहा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading