शक्ति जिले के खिलाड़ियों ने दुर्ग में आयोजित 26 वें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास. शक्ति जिले का लहराया परचम. शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में रवाना हुए थे विद्यार्थी. जिले के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज ने दी जानकारी

शक्ति जिले के खिलाड़ियों ने दुर्ग में आयोजित 26 वें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास. शक्ति जिले का लहराया परचम. शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में रवाना हुए थे विद्यार्थी. जिले के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज ने दी जानकारी kshititech
शक्ति जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ी

शक्ति जिले के खिलाड़ियों ने दुर्ग में आयोजित 26 वें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास. शक्ति जिले का लहराया परचम. शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में रवाना हुए थे विद्यार्थी

शक्ति छत्तीसगढ़ से नया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर खेलों में जिले का परचम लहराया है। तथा शक्ति जिले की आईएएस कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति श्रीमती डॉक्टर कुमुदनी बाघ द्विवेदी तथा प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों के स्कूलों के विद्यार्थी खेलों में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे। इन खेलों का आयोजन 31 अगस्त 2026 से 3 सितंबर 2026 तक दुर्ग में 26 वें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में हुआ था जिसमें लॉन टेनिस खेल में बिलासपुर जोन की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर 14 बालिका में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल एवं अंडर-19 बालक बालिका दोनों वर्ग में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। लॉन टेनिस के उक्त संभागीय टीम में शक्ति जिले से कुल 16 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सम्मिलित हुए, जिसमें से विभिन्न आयु वर्ग में कुल 13 छात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी डमें अध्यनरत है।वहीं अंडर 14 में कु. करिश्मा सिदार ने गोल्ड मेडल।कु. सब्बा बी गोल्ड मेडल। कु. हिमांशी मालाकार गोल्ड मेडल हासिल किया है

वहीं अंडर-17बालिका में कु.गीतांजलि विश्वकर्मा सिल्वर मेडल। कु. पायल यादव सिल्वर मेडल अंडर 19 बालिका कु. मोनिका कुर्रे सिल्वर मेडल कु. लिशिका बरेट सिल्वर मेडल।अंडर-19 बालक में खेलेश्वर मैत्री ब्रोंज मेडल। देवेश कर्ष ब्रॉन्ज मेडल।समीर मन्नेवार ब्रॉन्ज मेडल राज्य सहभागिता में लुकेश बरेठ। रूपेश सिदार।अनुराग निषाद है।इसके साथ ही साथ आगामी होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में कुल सात प्रतिभागियों ने चयनित होकर अपने स्थान सुनिश्चित करने में सफल रहे।इस सफलता में कुशल मार्गदर्शन बेहतरीन नेतृत्व एवं भरपूर सहयोग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाग द्विवेदी एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण चौहान संस्था के प्राचार्य फिरत कपूर कुर्रे विकासखंड डभरा के विकासखंड क्रीडा अधिकारी राजेश कुमार नायक सहित सभी व्यायाम शिक्षकों का हृदय से धन्यवाद आभार ज्ञापित करते हैं। एवं सभी बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए मंगल कामना करते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading