नगर पंचायत बाराद्वार के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने जांजगीर पहुंच कर दी नारायण चंदेल को जन्मदिन की बधाई. सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व विधायक खिलावन भी पहुंचे बधाई देने. सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया ने कहा- चंदेल जी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्साह के साथ





नगर पंचायत बाराद्वार के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने जांजगीर पहुंच कर दी नारायण चंदेल को जन्मदिन की बधाई. सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व विधायक खिलावन भी पहुंचे बधाई देने. सांसद प्रतिनिधि अमित कलानौरिया ने कहा- चंदेल जी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्साह के साथ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की ,खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के 19 अप्रैल को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के हर वर्ग के लोगों का दिनभर लगा रहा। नगर पंचायत बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कु.र्रे उपाध्यक्ष जितेश शर्मा. सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया सहित नेताओं ने पहुंच कर जहां चंदेल जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की तो वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू सहित अनेक मंत्रियों ने भी फोन पर बधाई दी।छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के जन्मदिन के अवसर पर प्रातः 9ः00 बजे से ही क्षेत्र, जिला एवं पूरे अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं, नागरिकों, समाज के हर वर्ग के लोगो ने तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के रेल्वे स्टेशन के सामने जनसंपर्क कार्यालय में पहुंचकर पुष्पगुच्छ एवं पुष्पाहर, शाल व श्रीफल भेटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों ने उनके यशस्वी जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की है। आज प्रातः काल से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, छ.ग. विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सहित भाजपा प्रदेश संगठन के अनेक सांसद, विधायक, निगम मण्डलों के अध्यक्ष व अन्य प्रांतो के भी भाजपा पदाधिकारियों ने फोन से श्री चंदेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
19 अप्रैल को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के जन्मदिन के मौके पर जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेशन चौक स्थित श्री चंदेल के जनसंपर्क कार्यालय में प्रातः से बड़ी संख्या में बधाई देने वालो का ताता लगा रहा।इस कार्यक्रम में जांजगीर चांपा लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , पूर्व विधायक डा खिलावन साहू नगर पंचायत नया बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ,उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया, शक्ति जिला मंत्री अरुण शर्मा,जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा पार्षद अजय राजपूत,पूर्व पार्षद पंकज सांवरिया नीरज जिंदल सहित जांजगीर, चाम्पा, अकलतरा, शिवरीनारायण, पामगढ़, बाराद्वार, सक्ती, कोरबा, डभरा, चंद्रपुर, जैजैपुर, बलौदा सहित दूरस्थ क्षेत्रों से भी भाजपा के पदाधिकारीगण श्री चंदेल को बधाई देने यहां पहुंचे थे
नारायण चंदेल को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया ने बताया कि चंदेल जी आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं तथा वे सदैव पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही आम कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में भी बराबर पहुंचते हैं तथा चंदेल जी की सक्रियता से जहां पार्टी के कार्यकर्ता भी इन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं तो वहीं ये लगातार पार्टी के कामों में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में प्रवास कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने में लगे हुए हैं। तथा आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम सभी नगर पंचायत बाराद्वार के नागरिकों की ओर से उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं



